Mere Dil Ke Radif 🍁 – Rishabh Bhatt | Urdu Nazmein S2

Rishabh Bhatt
0
ऐसा क्या रम्ज़ था उनमें कि भूल नहीं पाता हूँ, इश्क़ फिर भी हुए कई ईशां से, मगर उस चेहरे पर आज भी खो जाता हूँ...

उर्दू नज़्में

Season–2

मेरे दिल के रदीफ़ 🍁

ऐ मेरे दिल के रदीफ़ मेरी मुस्कराहटें उदासी में खो गई हैं, इक लहक आई थी उनके मिलने से मुझे, मगर जुबां की हर लफ़्ज़ अब सियाह रातों में खो गई है, सहर सा था कुछ उनकी अल्फाजों में, निकलती हुई हर गीत सुकून दे जाती थी, अदाओं को छूके उसकी, मेरी नज़्म गलियों गलियों में तराने गाती थी, उन तरानों में मायूसी के सिवाए अब कुछ भी नहीं है, पहले गलतियों से सीख लेते थे हम, अब तो जो ग़लत है, वो भी सही है ऐसा क्या रम्ज़ था उनमें कि भूल नहीं पाता हूँ, इश्क़ फिर भी हुए कई ईशां से, मगर उस चेहरे पर आज भी खो जाता हूँ। किताब : मेरा पहला जुनूं इश्क़ आख़री 🌿 Written by Rishabh Bhatt 🌿 ✒️ Poet in Hindi | English | Urdu 💼 Engineer by profession, Author by passion

Follow RishNova

Where Emotions Turn Into Stories.

Follow

Follow On Amar Ujala Kavya

A World Written in Feelings.

Follow

Author's Note

हर नज़्म के पीछे की छोटी-सी कहानी
कुछ लोग हमारी ज़िंदगी से चले जाते हैं, लेकिन उनके जाने के बाद भी हमारी ज़िंदगी पहले जैसी नहीं हो पाती। शायद इसलिए नहीं कि हम उन्हें भूल नहीं सकते, बल्कि इसलिए कि उनके साथ हमारी अपनी कोई पुरानी शक्ल भी चली जाती है। “मेरे दिल के रदीफ़” उसी बदलाव की नज़्म है। जैसे Tamasha में वेद को तारा के साथ सिर्फ़ एक रिश्ता नहीं मिलता, उसे अपने उस हिस्से की झलक भी मिलती है जिसे वह दुनिया से छिपाता रहा था। और फिर Rockstar का जनार्दन याद आता है। मोहब्बत उसके लिए सिर्फ़ ख़ुशी नहीं रहती, वह उसकी आवाज़ बन जाती है। दर्द आता है तो वही दर्द उसके गीतों में उतरता है। शायद यही वजह है कि किसी की मौजूदगी अक्सर हमारी मुस्कराहट तक बदल देती है। फिर वही शख़्स दूर हो जाए तो सिर्फ़ रिश्ता नहीं टूटता। गीत सुनाई देना बंद हो जाते हैं। शब्द पहले जैसे नहीं लगते। और मुस्कुराने की वजहें कम नहीं होतीं, मगर मुस्कान में पहले वाली बात नहीं रहती। Ae Dil Hai Mushkil का अयान भी शायद इसी जगह कहीं खड़ा दिखाई देता है—मोहब्बत उसके साथ नहीं है, लेकिन उसकी मोहब्बत उसकी आवाज़ में रह जाती है। इस नज़्म में भी शायद वही बात है। इश्क़ दोबारा हो सकता है। ज़िंदगी में कई चेहरे अच्छे लग सकते हैं। कई लोग आपके क़रीब आ सकते हैं। लेकिन कभी-कभी कोई एक चेहरा ऐसा होता है, जिसके सामने पहुँचते ही दिल अपने पुराने रास्ते पर लौट जाता है। और तब सवाल यह नहीं रहता कि “वो क्यों याद है?” सवाल बस इतना रह जाता है— “आख़िर उसमें ऐसा क्या था?” नमस्कार, मैं Rishabh Bhatt। अगर आपने भी कभी महसूस किया है कि किसी के आने से आपकी ज़िंदगी में रंग बढ़ गए थे और उसके जाने के बाद वही दुनिया कुछ फीकी-सी लगने लगी, तो शायद ये नज़्म आपको अपनी लगे। अगर नज़्म दिल तक पहुँचे, तो Comment में अपनी बात ज़रूर लिखिए और इसे उस शख़्स तक Share कीजिए, जो शायद इन एहसासों को बिना समझाए समझ जाए। और हां, हर Friday RishNova पर एक नई Writing आपका इंतज़ार करती है। ❤️
More Titles by the Author
मेरे चांद को जमी की जरूरत है
नबी ओ चाहतों के फकत जागीर दे मुझको, मैं उसको ढूंढ लूँ जिससे कोई तस्वीर दे मुझको...
Read
नशा–ए–ज़िस्म
तेरी नरम अदा, गरम जिस्म और लफ्ज़ों में शक्करी मिठास, बूंद बूंद पी जाती है निग़ाहों की दरिया आते ही तेरे पास...
Read
हमनवां
क्या खिल गई इस धूप को बिराना छोड़ दूं? तकईल की बाहों में सब्र का नज़राना छोड़ दूं? या इश्क़ में....
Read
आशनाई
तेरी पैरों को छूके मिट्टी पाक लाई है, दिल–ए–आशुफ़्त की तूं आशनाई है, बाआबे–ताब मुझमें अहलियत...
Read
मेरी जिंदगी है तू
सच्ची मोहब्बत वाली 'Main Character Energy'। मेरी जिंदगी है तू पोएट्री सीरीज का नया चैप्टर मिस मत करना!
Explore
Archive वाला प्यार
क्या वाकई 'Archive' फोल्डर में चैट्स छुपाने से यादें मिट जाती हैं?आज की जनरेशन में मूव-ऑन करने का एक नया तरीका। 📱
Explore
ज़िद जिंदा है
किस्मत के भरोसे बैठने वाले पीछे छूट जाते हैं, ज़िद्दी लोग इतिहास रचते हैं। लेटेस्ट पोएट्री पोस्ट आपके इनबॉक्स में आ चुकी है। 💥
Explore
कसमें भी दूँ तो क्या तुझे?
क्या वो आपकी कसमों को भी भूल गए? 🥺अपने अधूरे प्यार के दर्द को इन पन्नों में दोबारा जिएं। अपनी कॉपी आज ही ऑर्डर करें!
Buy Now
Unsaid Yet Felt
The loudest thoughts are the ones we never speak out loud... 💔✨ Grab your copy now!
Buy Now
देव वंदना
मंदिर की घंटी और आस्था की ये गूंज सीधे आपके दिल तक! 🔱 ईश्वर की महिमा और निश्छल भक्ति का एक अनूठा संगम।
Buy Now

📚 Explore More Series

Discover worlds written by RishNova

Yaadon Ki Khidki Se
Echoes of a forgotten love.
Read Now →
Tales & Talks
Unfiltering life, one tale at a time.
Read Now →
Meri Zindagi Hai Tu
The tragic beautiful reality of loving someone more than life itself.
Read Now →
Preyasi
The eternal queen of a kingdom that no longer exists.
Read Now →
Zidd Zinda Hai
A masterclass in survival, transformation, and the relentless will to conquer.
Read Now →
Aye Watan Tere Liye
An intense and moving chronicle of absolute devotion, duty, and supreme sacrifice.
Read Now →
Tags

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default