Mere Dil Mein Panah ❤️ – Rishabh Bhatt | Urdu Nazmein S2

Rishabh Bhatt
0
लहू के कतरे–कतरे में बोया हूं जिसे, क्या उसकी गिरेबान में भी मेरी गुजर है? मोहब्बत की चारदीवारी में कैद न हो, उसकी आजादी का कैसा बसर है?

उर्दू नज़्में

Season–2

मेरे दिल में पनाह ❤️

जिस्म–ओ–जहां का अजीबो-गरीब घर है, न जाने उसके साए की कितनी उमर है? बेखौफ कत्ले–आम करती थी निगाहों से जो, मौत का नहीं मुझे उस पर इल्जाम का डर है, मेरे यादों में रहती है छोड़–छाड़ घर बार अपना, मेरे पास ही आ कर रहे उससे बेहतर है, लहू के कतरे–कतरे में बोया हूं जिसे, क्या उसकी गिरेबान में भी मेरी गुजर है? मोहब्बत की चारदीवारी में कैद न हो, उसकी आजादी का कैसा बसर है? दौड़ते होंगे मुसाफिर राह ए मंज़िल की ओर, मंजिले–इश्क में मेरी ठहर है, ये रंगों को सजाया है किसने तस्वीर में? उसकी हकीकत के आगे लगते तर बितर हैं, साहिल की तलाश में भटका भंवर में जो, उस मांझी की नाव ही शायद जर्जर है, वो जिसका होना ही कोई ख्वाब है, उसके ख्वाबों का भला कैसा मंजर है? मेरे दिल में पनाह है उन दिलासों की, जिन्हें पूरी होती दिखाई देती उम्मीदों की सबर है। किताब : कसमें भी दूं तो क्या तुझे? 🌿 Written by Rishabh Bhatt 🌿 ✒️ Poet in Hindi | English | Urdu 💼 Engineer by profession, Author by passion

Follow RishNova

Where Emotions Turn Into Stories.

Follow

Follow On Amar Ujala Kavya

A World Written in Feelings.

Follow

Author's Note

हर नज़्म के पीछे की छोटी-सी कहानी
प्यारे साथियों, इस Series में मैं हर नज़्म के साथ उससे जुड़ी कुछ बातें और अपनी यादें भी आपके साथ साझा कर रहा हूँ। यह सिलसिला मैंने 2026 से शुरू किया है। इससे पहले RishNova पर मेरी रचनाएँ सिर्फ़ Poetry के रूप में ही Publish होती थीं। इसलिए मेरी कुछ पुरानी Poetries ऐसी हैं, जिनसे जुड़ा हर एहसास, हर लम्हा और आप लोगों का दिया प्यार आज भी याद है। लेकिन कुछ रचनाएँ ऐसी भी हैं, जिन्हें लिखते वक़्त मेरे ज़ेहन में क्या चल रहा था या उनके पीछे कौन-सी याद थी, वह अब मुझे ठीक से याद नहीं। ऐसी रचनाओं के लिए मैंने AI की मदद से एक Situational Description तैयार किया है, ताकि आप उस नज़्म को एक Context के साथ पढ़ सकें। यह मेरी वास्तविक स्मृति या उस वक़्त की Exact कहानी होने का दावा नहीं है—इसे आप बस नज़्म को समझने का एक नज़रिया मान सकते हैं। आप इसे पढ़ सकते हैं... और अगर सिर्फ़ Poetry पढ़ना चाहते हैं, तो इसे बेझिझक Ignore भी कर सकते हैं। ❤️
यह नज़्म एक ऐसे शख़्स के एहसास को सामने रखती है, जिसने किसी को अपने दिल में इतनी गहरी जगह दे दी है कि उसकी मौजूदगी अब सिर्फ़ यादों या ख़्वाबों तक सीमित नहीं रही। उसके लिए वह इंसान एक ऐसी पनाह बन गया है, जहाँ मोहब्बत, उम्मीद और सुकून एक साथ ठहरते हैं। नज़्म में वह शख़्स सामने वाले की ख़ूबसूरती से आगे जाकर उसकी पूरी दुनिया को समझने की कोशिश करता है—उसकी आज़ादी, उसके ख़्वाब, उसकी ख़ामोशियाँ और उसके अपने रास्ते। वह उसे अपने क़रीब देखना चाहता है, लेकिन उसकी आज़ादी को भी उसी मोहब्बत का हिस्सा मानता है। पूरी नज़्म में एक तरफ़ चाहत है, दूसरी तरफ़ कई सवाल। क्या जिस इंसान को उसने अपने दिल में इतनी जगह दी है, उसकी दुनिया में भी उसके लिए कोई जगह है? क्या उसके ख़्वाबों में भी उसकी कोई तस्वीर है? “मेरे दिल में पनाह” इसी एहसास की कहानी है—जहाँ किसी को अपने दिल में जगह देने के लिए उसके साथ होना ज़रूरी नहीं, लेकिन उसकी मौजूदगी को महसूस करना ज़रूर काफ़ी है। अगर “मेरे दिल में पनाह” ने आपके दिल में भी कोई एहसास जगाया हो, तो अपनी बात Comment में ज़रूर लिखिए। और अगर नज़्म आपको पसंद आई हो, तो इसे उस शख़्स तक Share कीजिए, जिसके लिए आपके दिल में ऐसी ही कोई पनाह है। ❤️ RishNova पर हर Friday एक नई Writing आपके लिए Publish होती है। नए अल्फ़ाज़, नई कहानियाँ और नए एहसासों के लिए जुड़े रहिए।
More Titles by the Author
भली सी एक शक्ल थी : भाग 2
मुस्तक़िल मैं इश्क़ में वो दूरियों में मुस्तक़िल रही, क़फ़स सही भली-भली ये अश्क़-ए-वफ़ा नहीं...
Read
पीर की हिदायत
वो रुखसार यूं शबनम हो गई, के मेरे आँखों की चमक मद्धम हो गई, वो जिसका होना ही इरशाद था कोई...
Read
आवारा
किताबों ने बहुत कुछ कहा है करने को, लेकिन हद कुछ कर न सकी, बाकी रह गई एक शाम तुम्हारे नाम की...
Read
मुझे भी छोड़ दोगी क्या?
ये शौक़ के साबिस्ताने, झिलमिलाते शम्मा–ए–खम, है लगता खेलते हैं पाकर मेरे मिजाज़ नर्म...
Read
Love, Lise & Zindagi
Red Flag Alert! जब मोहब्बत में वादों से ज़्यादा झूठ मिलने लगें। इस हफ्ते की सबसे रिलेटेबल कहानी आउट नाउ। अभी पढ़ें! ⚡
Explore
उत्सव Diary
इस फेस्टिवल सीज़न, कविताओं के ज़रिए जिएं भारत का हर त्योहार; खोलिए 'Utsava Diary' अभी। 🪔
Explore
विभूतियां
इतिहास के सबसे बड़े गेम-चेंजर्स की लाइफ, अब पोएट्री के अंदाज में। नया ब्लॉग पोस्ट मिस मत करना! ⚡
Explore
कसमें भी दूँ तो क्या तुझे?
क्या वो आपकी कसमों को भी भूल गए? 🥺अपने अधूरे प्यार के दर्द को इन पन्नों में दोबारा जिएं। अपनी कॉपी आज ही ऑर्डर करें!
Buy Now
मैं उसको ढूंढूंगा अब कहां?
एक अधूरा सवाल, जो हर टूटे दिल को सोने नहीं देता... 🥀"मैं उसको ढूंढूंगा अब कहां?"—इस रूहानी सफर की शुरुआत अभी करें।
Buy Now
सिंधपति दाहिर : 712 ई॰
एक राजा, जिसने देश की अस्मिता के लिए अपनी आखिरी सांस तक युद्ध किया... 🐎🏹 'सिंधपति दाहिर : 712 ई॰'अभी ऑर्डर करें!
Buy Now

📚 Explore More Series

Discover worlds written by RishNova

Yaadon Ki Khidki Se
Echoes of a forgotten love.
Read Now →
Tales & Talks
Unfiltering life, one tale at a time.
Read Now →
Meri Zindagi Hai Tu
The tragic beautiful reality of loving someone more than life itself.
Read Now →
Preyasi
The eternal queen of a kingdom that no longer exists.
Read Now →
Zidd Zinda Hai
A masterclass in survival, transformation, and the relentless will to conquer.
Read Now →
Aye Watan Tere Liye
An intense and moving chronicle of absolute devotion, duty, and supreme sacrifice.
Read Now →

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default