Zindagi 🌿 – Rishabh Bhatt | Urdu Nazmein S2

Rishabh Bhatt
0
हक है मेरा तुझपे फजीहत क्यूं करती है ज़िन्दगी? मैं देखता हूं तुझे तो औरों के आंखों की मरती है क्यूं ज़िन्दगी?

उर्दू नज़्में

Season–2

ज़िन्दगी 🌿

हक है मेरा तुझपे फजीहत क्यूं करती है ज़िन्दगी? मैं देखता हूं तुझे तो औरों के आंखों की मरती है क्यूं ज़िन्दगी? तुझमें कोई रम्ज़ है जिसको भाती है ज़िन्दगी, नुक्स ज़माने की लेकर मेरे पास क्यूं आती है ज़िन्दगी? ख्यालात इक ज़हन में, है क्यूं डरी ज़िन्दगी? जब मैं तेरा हूं और तुम हो मेरी ज़िन्दगी, हो गई इतनी जवां कि इश्क़ से रवां लेती नहीं ज़िन्दगी, मांगता हूं तुझे फिर क्यूं मुझे देती नहीं ज़िन्दगी? मुद्दत-ओ-शौक में तुम-ही-तुम हो बसी ज़िन्दगी, सोचता हूं मेरे हर ग़म की तुम-ही-तुम हो खुशी ज़िन्दगी, हैरतअंगेज ज़माने की कहानियों में बड़ी मगरुर है ज़िन्दगी, इतनी! कि आज मैं तुझसे और तू मुझसे दूर है ज़िन्दगी। किताब : कसमें भी दूं तो क्या तुझे? 🌿 Written by Rishabh Bhatt 🌿 ✒️ Poet in Hindi | English | Urdu 💼 Engineer by profession, Author by passion

Follow RishNova

Where Emotions Turn Into Stories.

Follow

Follow On Amar Ujala Kavya

A World Written in Feelings.

Follow

Author's Note

हर नज़्म के पीछे की छोटी-सी कहानी
Hello प्यारे साथियों और Welcome Back! ❤️ सबसे पहले, "उर्दू नज़्में – Season 1" को इतना प्यार देने के लिए दिल से आपका शुक्रिया। आपने उन नज़्मों को सिर्फ़ पढ़ा नहीं, उन्हें महसूस भी किया। आपके Messages, Comments, Shares और दुआओं ने मुझे यक़ीन दिलाया कि अल्फ़ाज़ सच में दिलों तक अपना रास्ता बना लेते हैं। और शायद यही वजह है कि... आज एक बार फिर "उर्दू नज़्में" आपके बीच लौट आई हैं। एक नए एहसास, नई कहानियों और नए Season के साथ। हर Season की तरह, इस बार भी मेरी कोशिश यही रहेगी कि हर नज़्म सिर्फ़ पढ़ी न जाए, बल्कि कहीं-न-कहीं आपको आपकी अपनी कहानी भी याद दिला जाए। अगर किसी एक मिसरे में भी आपको अपना कोई लम्हा, कोई चेहरा, या कोई अधूरा एहसास मिल जाए... तो समझूँगा कि लिखना सफल हुआ। इस नए सफ़र की पहली नज़्म है—"ज़िन्दगी"। मुझे हमेशा लगा है कि मोहब्बत और ज़िन्दगी, दोनों एक-दूसरे से अलग नहीं हैं। जिस दिन कोई इंसान दिल के बहुत क़रीब आ जाता है, उसी दिन से ज़िन्दगी का मतलब भी बदलने लगता है। उसकी मुस्कुराहट में अपनी ख़ुशी दिखने लगती है, उसकी उदासी अपना दर्द बन जाती है, और धीरे-धीरे ऐसा लगता है जैसे ज़िन्दगी अब किसी एहसास का नहीं, बल्कि उसी एक इंसान का दूसरा नाम हो। यही सोच इस नज़्म की रूह है। यहाँ "ज़िन्दगी" सिर्फ़ ज़िन्दगी नहीं है। कभी वह एक महबूब है, कभी एक शिकायत, कभी एक उम्मीद, तो कभी वही सवाल... जिसका जवाब शायद मोहब्बत करने वाला हर इंसान ढूँढ़ता रहता है। उम्मीद है, जैसे आपने पिछले Season की नज़्मों को अपने दिल में जगह दी, वैसे ही इस नए सफ़र को भी उतनी ही मोहब्बत देंगे। तो आइए... एक बार फिर, अल्फ़ाज़ों के इस सफ़र पर साथ चलते हैं। अगर ये नज़्म आपको थोड़ा भी connect कर पाया हो, तो नीचे comment करके अपनी बात ज़रूर बताइए। 💬 इसे अपने दोस्तों के साथ share भी कीजिए, शायद किसी को इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत हो। ❤️ और हाँ, हर Friday RishNova पर एक नया ब्लॉग आता है, तो अगला पढ़ना miss मत कीजिए! ✨
More Titles by the Author
भली सी एक शक्ल थी : भाग 2
मुस्तक़िल मैं इश्क़ में वो दूरियों में मुस्तक़िल रही, क़फ़स सही भली-भली ये अश्क़-ए-वफ़ा नहीं...
Read
पीर की हिदायत
वो रुखसार यूं शबनम हो गई, के मेरे आँखों की चमक मद्धम हो गई, वो जिसका होना ही इरशाद था कोई...
Read
तुम मुझे छोड़ तो नहीं दोगे?
उन टूटते तारों सा मेरी आजमाइशों को तोड़ तो नहीं दोगे? तुम मुझे छोड़ तो नहीं दोगे?
Read
बरसात की बूंदे आईं
ये होंठ दबी दांतों में, है कातिल तेरी अदाई, तुम्हें डूबाने को मुझमें, हैं बरसात की बूंदें आईं...
Read
Love, Lise & Zindagi
Red Flag Alert! जब मोहब्बत में वादों से ज़्यादा झूठ मिलने लगें। इस हफ्ते की सबसे रिलेटेबल कहानी आउट नाउ। अभी पढ़ें! ⚡
Explore
उत्सव Diary
इस फेस्टिवल सीज़न, कविताओं के ज़रिए जिएं भारत का हर त्योहार; खोलिए 'Utsava Diary' अभी। 🪔
Explore
विभूतियां
इतिहास के सबसे बड़े गेम-चेंजर्स की लाइफ, अब पोएट्री के अंदाज में। नया ब्लॉग पोस्ट मिस मत करना! ⚡
Explore
कसमें भी दूँ तो क्या तुझे?
क्या वो आपकी कसमों को भी भूल गए? 🥺अपने अधूरे प्यार के दर्द को इन पन्नों में दोबारा जिएं। अपनी कॉपी आज ही ऑर्डर करें!
Buy Now
मैं उसको ढूंढूंगा अब कहां?
एक अधूरा सवाल, जो हर टूटे दिल को सोने नहीं देता... 🥀"मैं उसको ढूंढूंगा अब कहां?"—इस रूहानी सफर की शुरुआत अभी करें।
Buy Now
सिंधपति दाहिर : 712 ई॰
एक राजा, जिसने देश की अस्मिता के लिए अपनी आखिरी सांस तक युद्ध किया... 🐎🏹 'सिंधपति दाहिर : 712 ई॰'अभी ऑर्डर करें!
Buy Now

📚 Explore More Series

Discover worlds written by RishNova

Utsav Diary
Festival emotions, traditions & Indian celebrations.
Read Now →
Divya Bhakti Sangrah
Devotional poetry inspired by divine energy & faith.
Read Now →
Almost Ishq
Modern love, incomplete feelings & silent connections.
Read Now →
Love, Lies & Zindagi
Short emotional pieces based on real-life love moments.
Read Now →
Manthan S2
Deep thoughts, self-discovery & inner conflicts.
Read Now →
Vibhutiyan
Inspirational stories of great personalities.
Read Now →

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default