Barsaat Ki Boonden Aayi ☔ – Rishabh Bhatt | Urdu Nazmein S3

Rishabh Bhatt
0
एक लड़की ने मुझसे एक सवाल पूछा था— "Suppose... बाहर बारिश हो रही हो, हम दोनों साथ हों... तब तुम क्या लिखोगे?" उस एक सवाल का जवाब ये पूरी नज़्म बन गई...

उर्दू नज़्में

Season–3

बरसात की बूंदें आईं

क्या कहेगी दुनिया, क्या ही कहेगा समाज? मैं तेरा हूँ बनके आया, तू बन जा मेरी आज, एहतियात चालों में, रख सफ़र को तेरा नाम, भटके कई मुसाफिर, कई भूल गए अंजाम, बिन बात खिली फुलझडियां, पत्तें लीं अंगड़ाई, तुम्हें डूबाने को मुझमें, हैं बरसात की बूंदें आईं, ये होंठ दबी दांतों में, है कातिल तेरी अदाई, तुम्हें डूबाने को मुझमें, हैं बरसात की बूंदें आईं। मैं तुझको करता हूँ मैसेज, रात में छत पे भाग, बातें मेरी सुनके घर का, जाए न कोई जाग, याद में तेरी कटती है यारा, मेरी सारी रात, तू सो जाती है कहके, जब ‘अभी मैं करती बात’, ढूंढ रही थी सदियों से, हर बूंद कोई हुस्नाई, तुम्हें डूबाने को मुझमें, हैं बरसात की बूंदें आईं, तेरी हामी भरती हैं, पलकें झुकी हुई शरमाई, तुम्हें डूबाने को मुझमें, हैं बरसात की बूंदें आईं। तारें कदमों में रख दूँ, ला आसमान से सारा, हो बाहों में भरने का, इकलौता तेरा इशारा, तू रूह है मेरी, मैं तेरा चलता साया, इंतज़ार में अबतक, था कितने सावन भरमाया, तलाश मेरी ये आखि़र, ढूंढ ही तुझको लाई, तुम्हें डूबाने को मुझमें, हैं बरसात की बूंदें आईं, इश्क़ जताने को यारा है पकड़ी तेरी कलाई, तुम्हें डूबाने को मुझमें, हैं बरसात की बूंदें आईं। 🌿 Written by Rishabh Bhatt 🌿 ✒️ Poet in Hindi | English | Urdu 💼 Engineer by profession, Author by passion

Follow RishNova

Where Emotions Turn Into Stories.

Follow

Follow On Aamar Ujala Kavya

A World Written in Feelings.

Follow

Author's Note

हर रचना के पीछे की छोटी-सी कहानी
कुछ वक़्त पहले मेरी मुलाक़ात एक लड़की से हुई थी। पहली बार मिले, थोड़ी देर साथ घूमे, बातें कीं, हँसे... और पता ही नहीं चला कि कब वो मुलाक़ात यादों में जगह बना गई। बातों-बातों में उसे पता चला कि मैं लिखता हूँ। उसने अचानक मुझसे पूछा— "Suppose... बाहर बारिश हो रही हो, हम दोनों साथ हों, पूरा scene एकदम romantic हो... तब तुम क्या लिखोगे?" सच कहूँ तो मैंने पहले से कुछ नहीं सोचा था। लेकिन उसका सवाल सुनते ही, बिना एक सेकंड लगाए, मेरे मुँह से बस एक ही लाइन निकली— “तुम्हें डूबाने को मुझमें, हैं बरसात की बूंदें आईं...” मैंने उसे देखा, वो मुस्कुरा दी। मैंने हँसकर कहा, "बाकी Instagram पर भेज दूँगा।" करीब दो दिन बाद मैंने इस नज़्म का अगला हिस्सा लिखा और उसे भेज दिया—
मैं तुझको करता हूँ मैसेज, रात में छत पे भाग, बातें मेरी सुनके घर का, जाए न कोई जाग, याद में तेरी कटती है यारा, मेरी सारी रात, तू सो जाती है कहके, जब 'अभी मैं करती बात'...
और फिर...
तेरी हामी भरती हैं, पलकें झुकी हुई शरमाई, तुम्हें डूबाने को मुझमें, हैं बरसात की बूंदें आईं।
उसने इसे पढ़ा... और उसकी एक "बहुत अच्छा लिखा है" ने शायद इस नज़्म को अधूरा नहीं रहने दिया। उसके बाद शब्द अपने-आप जुड़ते चले गए। एक मुखड़े से शुरू हुई बात, धीरे-धीरे पूरी नज़्म बन गई। आज वही नज़्म, बिना कुछ बदले हुए एहसासों के साथ, आपके सामने है। अगर ये शब्द आपको connect कर पाए हों, तो नीचे comment में अपनी राय या अपना अनुभव ज़रूर लिखिए। 💬 और अगर आपको लगा कि ये किसी अपने तक पहुँचना चाहिए, तो बिना सोचे share कर दीजिए। ❤️ हर Friday RishNova पर कुछ नया पढ़ने ज़रूर आइए... अगला ब्लॉग शायद आपका favourite बन जाए। ✨
More Titles by the Author
पहली मुलाकात
जहाँ लोग पहली मुलाक़ात में ही सारे वादे कर देते हैं, वहाँ क्या दिल को थोड़ी दूरी नहीं बना लेनी चाहिए?
Read
इश्कबाज़
इस कैज़ुअल दौर में जहाँ एंडिंग सिर्फ मूव-ऑन होना था, वहाँ दिल ने 'इश्कबाज़ी' की यह ज़िद क्यों की?
Read
मुझे भी छोड़ दोगी क्या?
जब पूरी दुनिया के जाने के बाद सिर्फ तुम पर भरोसा किया था, तो क्या यह दिल अब तुम्हारी हर एक 'लेट रिप्लाई' पर डरना शुरू कर दे?
Read
गद्दार
शुरुआत में बेपनाह प्यार दिखाकर जो अचानक ब्लॉक कर दे, क्या इस कैज़ुअल दौर में उसे महज़ 'गद्दार' कहना काफ़ी है?
Read
उर्दू नज़्में
अगर दिल टूटा है... तो ठहरिए, ये नज़्म सिर्फ आपके लिए है...
Read
मेरी ज़िंदगी है तू
क्या ho जब कोई शख़्स आपकी पूरी ज़िंदगी बन जाए, और फिर हर ख़्वाब, हर दुआ और हर कविता उसी के नाम हो जाए?
Read
She & Shayari
इश्क़, तन्हाई, इंतज़ार और वो... सब कुछ सिमट आया है इस शायरी सीरीज़ में...✨
Read
टेल्स एंड टॉक्स
कभी धड़कन की रफ़्तार तो कभी आँखों की नमी... इस डायरी के हर पन्ने पर सिर्फ उस एक शख्स का अक्स है...🥲
Read
आशिकों की गली में
अगर मोहब्बत का असली दर्द महसूस करना है, तो इस गली से गुज़र कर देखो...
Read
कसमें भी दूँ तो क्या तुझे?
क्या आपकी मोहब्बत ने भी आपको इस मोड़ पर ला खड़ा किया है?✒️
Buy Now
मेरा पहला जुनूँ इश्क़ आखरी
मोहब्बत सब करते हैं, लेकिन ऐसा जूनून... जो आख़िरी साँस तक ख़त्म न हो...📌
Buy Now

📚 Explore More Series

Discover worlds written by RishNova

Aashiqon Ki Gali Me
Kya hai is gali ka raaz? Kyun yahan aakar har koi shayar ban jata hai?
Read Now →
Homeful
Yahan jhagde bhi hain aur pyaar bhi, padhiye rishton ka sabse bada mela!
Read Now →
Ahsaas E Ishq
Badi Khabar: 'Ahsaas E Ishq' ke baazar mein aansuon ki qeemat badhi!
Read Now →
Cheekh
Kanoon andha hai ya nizam soya hai? Victim ke aansuon ka hisab kaun dega?
Read Now →
Lal Kuan
Is daur-e-fana mein, ek aisi mohabbat jo sadiyon purani lagti hai!
Read Now →
Padmavati
Kya tha wo johar ka sach? Kyun rani ne desh ke samman ke liye khud ko aag mein jhonk diya?
Read Now →

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default