Vibhutiyan 🗡️– Inspirational Tales & Heroic Poetry Playlist | Rishabh Bhatt

Profile Pic
Vibhutiyan
क्या आप जानते हैं गणित के उस जादूगर को जिसने भगवान को अपने समीकरणों का जरिया माना? या उस वैज्ञानिक को जिसे देशद्रोही का झूठा दाग मिला? आइए जानते हैं भारत के उन अमर नायकों की अनकही दास्तानें, जिन्होंने इतिहास का रुख बदल दिया! 🇮🇳🔥
यह प्लेलिस्ट भारत के उन महान सपूतों और क्रांतकारियों की गाथा है, जिन्होंने अपनी बुद्धिमत्ता, साहस और बलिदान से इस देश को गढ़ा है। RishNova की इस विभूतियाँ सीरीज के माध्यम से हमारा उद्देश्य भारत के गौरवशाली इतिहास और इन महान विभूतियों के जीवन संघर्ष को आज की युवा पीढ़ी तक पहुँचाना है।
इस प्लेलिस्ट में आप देखेंगे:
⚔️ महाराणा प्रताप: हल्दीघाटी के स्वाभिमानी और अभेद्य योद्धा।
🚩 छत्रपति शिवाजी महाराज: कुशल रणनीतिकार और मराठा साम्राज्य के जनक।
🧠 श्रीनिवास रामानुजन: गणित की दुनिया को चमत्कृत करने वाले महान जीनियस।
🧱 सरदार वल्लभभाई पटेल: रियासतों को एक कर 'अखंड भारत' बनाने वाले लौह पुरुष।
🚀 नंबी नारायणन: अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत का नाम ऊंचा करने वाले वीर वैज्ञानिक।
🧘‍♂️ स्वामी विवेकानंद: भारतीय संस्कृति और अध्यात्म का डंका पूरी दुनिया में बजाने वाले युवा पथप्रदर्शक।
• ...और भी कई ऐसे महापुरुष, जिनके बिना भारत का इतिहास अधूरा है!
Share Playlist Follow Author Amar Ujala Kavya
Season 1
लौह पुरुष
वो अमर आत्मा आत्मा में बसें, वो प्रचण्ड धर्म परमात्मा में बसें, इतिहास कर्मों का गुणगान करे...
अधूरा समय
बनकर सुबह हर स्वप्न मेरे पास है, फिर भी अंधेरा अधूरी सी रात है... अधूरा सा समय ये...
Share
जी० एच० हार्डी के शब्द
पत्र ये मुझे है छल रहा, कर रहा आघात हर पल... जो आज था वो कल रहा...
Share
छत्रपति शिवाजी महाराज
कुछ धर्म रूढ़ियों के कहर से, जब सम्पूर्ण भारत संघर्ष कर रहा था, घुटनों के बल सभ्यता...
Share
शहीद भगत सिंह का अंतिम पत्र
है चाह मेरी.. बन्दूकों की गोली, मेरा सीना पार करे, मैं बलिदानी रण को अर्पित...
Share
बुद्धम शरणं गच्छामि
मुस्कुराती हर शाम तू, ओ चाँदनी— मुझको बता क्यों मौन है? मेरे हृदय की प्यास में...
Share
राणा की तलवारें – महाराणा प्रताप को समर्पित
कहानी....जो अपने पन्नों पर रण के शिवाय कुछ नहीं देख रही थी, राज्य विस्तार और स्वराज्य...
Share
नम्बी: द राॅकेट्री
शायद... आपके प्रायश्चित मुझे एक नई पहचान दें, लेकिन... मैं कभी माफ़ नहीं कर सकता...
Share
सिकदर : ए कम्प्यूटर आफ इंडिया
बंगाल का यह चराग दुनिया के सबसे ऊँचे चोटी पर, 'माउण्ट सिकदर' बन अपने अस्तित्व को...
Share
विश्वेश्वरैया — भारतीय इंजीनियरिंग के पथप्रदर्शक
कृष्णराज सागर का पानी कहता है— “मेरा अस्तित्व उसी की वजह से है।”, हैदराबाद की बाढ़...
Share
Season 2
लौहपुरुष की लौ
आज “एकता की प्रतिमा” में पत्थर नहीं, उनका विचार खड़ा है, वो विचार — जो बताता है...
Share
मिलारेपा — ग्लानि से निर्वाण तक
निज तात बन्धुओं को दे विष मैंने मारा, बदले के ग्रस ने मति हर ली जैसे सारा, नहीं प्रेम था मुझसे...
Share
मैं मुगलों के खून का प्यासा हूँ
मेवाड़ जीतने का अकबर को मैं राणा कुलिश निराशा हूँ, वह आश लगाए पीछे मेरे मैं मुगलों के खून...
Share
Author
Rishabh Bhatt

यह सिर्फ शब्दों का संग्रह नहीं, इतिहास के सुनहरे पन्नों से चुनी गई उन विभूतियों को एक काव्यात्मक श्रद्धांजलि है, जिन्होंने अपनी आहुति से राष्ट्र का मस्तक ऊँचा किया। यह एक ऐसा सफ़र है जहाँ शहादत की हुंकार भी है, त्याग की खामोशी भी, और प्रेरणा की गूंज भी।
हर शेर, हर पंक्ति गौरवशाली इतिहास के गौरव को समर्पित है… और उसी गर्व को आपके दिल तक पहुँचाने के लिए लिखी गई है।
"विभूतियाँ" सीरीज़ की कविताएँ Amar Ujala Kavya पर भी प्रकाशित हैं, और इनमें शामिल अधिकतम रचनाएँ मेरी किताब — ये आसमां तेरे क़दमों में है से ली गई हैं, जो वीरगाथाओं और प्रेरणा का एक अदभुत संगम है।
मैं ऋषभ भट्ट, Profession से एक Engineer हूँ, लेकिन दिल से एक कवि और कहानीकार। मेरे शब्दों की दुनिया रूहानी एहसास, इतिहास, देशप्रेम और महान विभूतियों के त्याग से भरी है—जहाँ मैं हर महान लम्हे को शब्दों में कैद कर देने की कोशिश करता हूँ।
मेरी किताबें Amazon, Flipkart, Notion Press, Pothi.com और दुनिया भर के सैकड़ों प्लेटफ़ॉर्म्स पर उपलब्ध हैं।
“विभूतियाँ” सिर्फ कविताएँ नहीं हैं — ये उन अमर आत्माओं की धड़कनें हैं जो आज भी भारत के कण-कण में रची-बसी हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.