Tum Mujhe Chhod To Nhi Doge? ☁️ – Rishabh Bhatt | Urdu Nazmein

Rishabh Bhatt
0
एक डर हर वक्त सताए जाता है, तेरी रूह को बाहों में, ख्वाहिशों को पलकों में छिपता है, उन टूटते तारों सा मेरी आजमाइशों को तोड़ तो नहीं दोगे? तुम मुझे छोड़ तो नहीं दोगे?

उर्दू नज़्में

Season–1

तुम मुझे छोड़ तो नहीं दोगे? ☁️

एक डर हर वक्त सताए जाता है, तेरी रूह को बाहों में, ख्वाहिशों को पलकों में छिपता है, उन टूटते तारों सा मेरी आजमाइशों को तोड़ तो नहीं दोगे? तुम मुझे छोड़ तो नहीं दोगे? ये चाहकर भी भूल नहीं पाता हूं, खुद की नहीं किताबों की बताता हूं, कश्तियां दिल की कहीं डूब जाती हैं, इन ख्वाहिशों के आईने में टूट जाती हैं, पर तुझपे भरोसा है मेरी जाना! इन रश्क से बढ़कर कहीं तुझमें ठहर, तुझमें ठिकाना, एक चैन भी है जो तेरी सांसों में अटकती है, सूरज भी छूता है जब तेरे साए को, आंखों को हर बार खटकती है, पागल सा कभी–कभी दीवारों से बात करता हूं, सौग़ात ले तेरे दुआओं की तस्वीर से गुजरता हूं, फिर भी एक डर हर वक्त सताए जाता है, तेरी रूह को बाहों में, ख्वाहिशों को पलकों में छिपता है, उन टूटते तारों सा मेरी आजमाइशों को तोड़ तो नहीं दोगे? तुम मुझे छोड़ तो नहीं दोगे? किताब : कसमें भी दूं तो क्या तुझे? यह कविता प्रसिद्ध गीतकार मनोज मुंतशित शुक्ला जी द्वारा लिखी गई नज़्म ‘तुम मुझे छोड़ तो नहीं दोगी?’ से प्रेरित होकर अपनी भावों में लिखा गया एक प्रयास मात्र है। इसका उद्देश्य किसी भी प्रकार का कॉपीराइट उल्लंघन करना नहीं है। 🌿 Written by Rishabh Bhatt 🌿 ✒️ Poet in Hindi | English | Urdu 💼 Engineer by profession, Author by passion

Follow RishNova

Where Emotions Turn Into Stories.

Follow

Follow On Amar Ujala Kavya

A World Written in Feelings.

Follow

Author's Note

हर रचना के पीछे की छोटी-सी कहानी
"तुम मुझे छोड़ तो नहीं दोगे?" सिर्फ़ एक नज़्म नहीं, बल्कि एक ऐसा सवाल है जो शायद मोहब्बत करने वाला हर इंसान कभी-न-कभी ख़ुद से ज़रूर पूछता है। मेरी writing की journey वैसे तो इससे पहले ही शुरू हो चुकी थी, लेकिन उसे सही दिशा मिली मनोज मुंतशिर शुक्ला सर के YouTube Channel से। पहली बार जब मैंने उनकी Masterclass with Manoj Muntashir Series का एक वीडियो देखा, तो ऐसा लगा जैसे मुझे कोई बहुत कीमती चीज़ मिल गई हो। वक़्त के साथ एहसास हुआ कि वह महसूस करना बिल्कुल सही था। उनके अल्फ़ाज़ ने मुझे सिर्फ़ लिखना नहीं, बल्कि महसूस करके लिखना सिखाया। इसी दौरान मैंने उनके चैनल पर उनकी एक कविता पढ़ी थी—"तुम मुझे छोड़ तो नहीं दोगी?" मेरी यह नज़्म उसी एहसास से प्रेरित है। इसका लहज़ा थोड़ा अलग है, अल्फ़ाज़ मेरे हैं, लेकिन अगर इसमें कहीं वही सच्चाई, वही दर्द या वही ख़ूबसूरती महसूस हो, तो उसका एक बड़ा हिस्सा मनोज सर की सीख का है। मुझे लगता है कि मोहब्बत में सबसे बड़ा डर जुदाई का नहीं होता... सबसे बड़ा डर उस ख़याल का होता है, जब अचानक दिल पूछ बैठता है—"अगर यही इंसान, जो मेरी पूरी दुनिया है... एक दिन मुझे छोड़कर चला गया तो?" यही ख़याल दिल में एक अजीब-सी बेचैनी भर देता है। कोई वजह नहीं होती, फिर भी दिल भारी-सा रहने लगता है। इंसान बार-बार उसी चेहरे को देखना चाहता है, उसी आवाज़ को सुनना चाहता है, और बस एक ही दुआ करता है—यह रिश्ता, यह साथ, यह मोहब्बत... कभी ख़त्म न हो। शायद इसी एहसास को मैंने इस नज़्म में समेटने की कोशिश की है। क्योंकि कभी-कभी मोहब्बत की सबसे सच्ची बात "आई लव यू" नहीं होती... बल्कि बस इतना-सा सवाल होता है— "तुम मुझे छोड़ तो नहीं दोगे?" अगर ये नज़्म आपको थोड़ा भी connect कर पाया हो, तो नीचे comment करके अपनी बात ज़रूर बताइए। 💬 इसे अपने दोस्तों के साथ share भी कीजिए, शायद किसी को इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत हो। ❤️ और हाँ, हर Friday RishNova पर एक नया ब्लॉग आता है, तो अगला पढ़ना miss मत कीजिए! ✨
More Titles by the Author
गुज़र
मेरी रातों के मुकद्दर में ठहरी यादों का सहर लौटा दे मुझे, मेरे हासिल... मेरे ख़्वाबों का गुजर लौटा दे मुझे...
Read
हमनवां
क्या खिल गई इस धूप को बिराना छोड़ दूं? तकईल की बाहों में सब्र का नज़राना छोड़ दूं? या इश्क़ में....
Read
आवारा
किताबों ने बहुत कुछ कहा है करने को, लेकिन हद कुछ कर न सकी, बाकी रह गई एक शाम तुम्हारे नाम की...
Read
भली सी एक शक्ल थी : भाग 2
मुस्तक़िल मैं इश्क़ में वो दूरियों में मुस्तक़िल रही, क़फ़स सही भली-भली ये अश्क़-ए-वफ़ा नहीं...
Read
मेरी जिंदगी है तू
सच्ची मोहब्बत वाली 'Main Character Energy'। मेरी जिंदगी है तू पोएट्री सीरीज का नया चैप्टर मिस मत करना!
Explore
Love, Lise & Zindagi
Red Flag Alert! जब मोहब्बत में वादों से ज़्यादा झूठ मिलने लगें। इस हफ्ते की सबसे रिलेटेबल कहानी आउट नाउ। अभी पढ़ें! ⚡
Explore
ज़िद जिंदा है
किस्मत के भरोसे बैठने वाले पीछे छूट जाते हैं, ज़िद्दी लोग इतिहास रचते हैं। लेटेस्ट पोएट्री पोस्ट आपके इनबॉक्स में आ चुकी है। 💥
Explore
मेरा पहला जुनूं इश्क़ आख़री
इश्क का पहला पन्ना... और आखिरी सांस! 🌹✨दीवानगी की सारी हदें पार करती एक मुकम्मल किताब। स्टॉक सीमित है, अभी खरीदें!
Buy Now
मैं उसको ढूंढूंगा अब कहां?
एक अधूरा सवाल, जो हर टूटे दिल को सोने नहीं देता... 🥀"मैं उसको ढूंढूंगा अब कहां?"—इस रूहानी सफर की शुरुआत अभी करें।
Buy Now
Incompleteness At Every Turn
Life isn't a straight line, it's a labyrinth of unresolved choices. Grab your copy now!
Buy Now

📚 Explore More Series

Discover worlds written by RishNova

Yaadon Ki Khidki Se
Echoes of a forgotten love.
Read Now →
Tales & Talks
Unfiltering life, one tale at a time.
Read Now →
Meri Zindagi Hai Tu
The tragic beautiful reality of loving someone more than life itself.
Read Now →
Preyasi
The eternal queen of a kingdom that no longer exists.
Read Now →
Zidd Zinda Hai
A masterclass in survival, transformation, and the relentless will to conquer.
Read Now →
Aye Watan Tere Liye
An intense and moving chronicle of absolute devotion, duty, and supreme sacrifice.
Read Now →

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default