She & Shayari
Feelings • Love • Pain • Silence
दिल टूटना कोई फ़िल्मी कहानी नहीं है, जहाँ सिर्फ खूबसूरत आंसू बहते हैं। असल ज़िंदगी में जब दिल टूटता है, तो वह अपने साथ एक अजीब सी खामोशी, रातों की बेचैनी और कभी न खत्म होने वाला अकेलापन लेकर आता है। आप चाहकर भी उस इंसान को अपनी तकलीफ नहीं बता पाते, जिसने आपको यह दर्द दिया है।
यह ब्लॉग उसी कड़वे सच और अधूरेपन का एक रियलिस्टिक दस्तावेज़ है। यहाँ दी गई 15 शायरियां किसी शायर की कल्पना नहीं हैं, बल्कि यह वो बातें हैं जो एक आम इंसान पूरी शिद्दत से महसूस करता है, लेकिन सोशल मीडिया के इस दौर में किसी से कह नहीं पाता।
यह कलेक्शन उन लोगों के लिए है जो:
• मूव-ऑन (Move on) करने की कोशिश में रोज़ खुद से लड़ते हैं।
• चैट बॉक्स में लिखकर मैसेज डिलीट कर देते हैं।
• आज भी इस झूठी उम्मीद में जीते हैं कि शायद वो वापस आ जाए।
यहाँ लिखे शब्द आपके ज़ख्मों को हरा करने के लिए नहीं, बल्कि आपको यह अहसास कराने के लिए हैं कि इस दर्द में आप अकेले नहीं हैं। यह वो अनकहे जज़्बात हैं जिन्हें हमने कागज़ पर सिर्फ इसलिए उतारा है, क्योंकि सीधे कहने का हक अब खो चुका है... और दिल आज भी धीरे से कहता है, "काश तुम पढ़ते।"
Shayari • 01
न तब से तुम मिले, न रूहों को किसी से मिलने में रास आई,
कई अरसे बीत चुके हैं फिर भी लगता है कल ही तू पास आई,
ये प्यास गहरी है यादों के सहारे,
तस्वीर के हर रंग को मैं पी गया तुम्हारे...💔
Shayari • 02
ये आंखें तेरी इबादत रोज करेंगी, दिल के दरीचे से इक शाम हटा देना,
यूं मुझपे करम करना तू ऐ ख़ुदा! इश्क के पन्नों से मेरा नाम हटा देना...🗞️
Shayari • 03
इशारें इश्क की देकर जहां महफ़िल सजाना हो,
मेरे दिल की विरासत यूं तवायफ का घराना हो...🍂
Shayari • 04
हिफाजत हमारी हम कैसे करेंगे?
निग़ाहों के नश्तर आ दिल में गड़े हैं,
जरा देर करके तुम ही चली हो,
हम तो सदियों से अकेले खड़े हैं...🌛
Shayari • 05
दुआओं के रहमत से अगर तुम मुझको मिल भी जाती,
तो तुम्हारी कीमत सिफारिश के खैरात सी होती,
ख़ुदा का शुक्र है तुम ख़्वाब ही ठहरी.....🍁
Shayari • 06
न मेरा उसपे कोई सुरूर है, न उसका मुझपे कोई गुरूर है,
हम दोनों ही एक हैं, हम दोनों ही दूर हैं,
हमारी कहानियां अलग है, हमारे किरदार अलग है,
बस एक है तो जिंदगी, और हम दोनो ही खुश हैं...🩵
Shayari • 07
यादों के आसियाने में यूं तो तारों की चमक भी चुभती है,
फिर भी उम्मीद थी इस ईद को भी कोई चांद मिल जाए,
दिल को उम्मीद थी तू आए,
मेरी कोशिश थी कम्बक्त को नींद आ जाए...😴
Shayari • 08
घने बादल में ठहरा वो कभी इक बूंद निकलेगा,
मिटाने दिल की मायूसी नमी होंठों से फिसलेगा,
तुम्हारे याद में जलता रहूंगा मैं सवेरा बन,
मेरे हर शाम की ख्वाहिश तू बनकर चली आना...🌚
Shayari • 09
कभी तुझमें मुकम्मल हो तो लगती नींद जन्नत सी,
शमा मुझमें ठहर जाए ख़ुदा से एक मन्नत थी,
चुरा लूं मैं तुझे चंदा मेरी तारों के महफ़िल से,
फसे दिल के समंदर में किनारा एक मिल जाए...🌊
Shayari • 10
कुछ पल तेरी ही नाम के कुछ रह गए आवाज हैं
सिक्के बहुत इस जश्न में तेरी कमी पर आज है...🥀
Shayari • 11
तुम जमाने को होकर चली लाजमी,
चांद, तारों को यूं फिर मिला ही नहीं
सांझ कल भी हुए थें जहां में मगर,
रात दिल से अभी तक ढला ही नहीं....🌌
Shayari • 12
पल मिलें कुछ बात हो चंदा चमकती रात हो
खुशियां कदम को चूम ले आंखें बहे बरसात हो...💧
Shayari • 13
मेरी रातों के मुकद्दर में ठहरी यादों का सहर लौटा दे मुझे
मेरे हासिल, मेरे ख्वाबों का गुजर लौटा दे मुझे....❤️🔥
Shayari • 14
रात निगाहों के अफसानों ने बहुत कुछ किया,
मगर जो उतर सके दिल की गहराईयों में,
वो दवा तुम्हारे पास ही है...💊
Shayari • 15
सितारों की बाहों में वो तड़पती निगाहें,
चिराग़ों के भी घर में अंधेरे किए हैं,
ज़ख्मों का ये निवाला मेरे पास ही रहने दो,
खुशियों की सदाएं तुम्हारे लिए हैं...🩶