Mere Chaand Ko Zameen Ki Zarurat Hai 🌙 – Rishabh Bhatt | Urdu Nazmein S2

Rishabh Bhatt
0
नबी ओ चाहतों के फकत जागीर दे मुझको, मैं उसको ढूंढ लूँ जिससे कोई तस्वीर दे मुझको, जावेदां रिश्त–ए–जां की लिखी कहानी में...

उर्दू नज़्में

Season–2

मेरे चांद को जमी की जरूरत है 🌙

इन आँखों को नमी की जरूरत है, मेरे चांद को जमी की जरूरत है, कल एक सबब बनके आई थी, मौजों की रवानी से दिल टकराई थी, मेरी रूहानी इख़लास के कसीदे, बगैर उसके पल–दो–पल न बीतें, फिर अचानक से सुनसान सा हुआ मैं, किन्हीं रुसवाइयों के जहान सा हुआ मैं, उसने अकेला छोड़ा तो बात समझ आई, आज हमको हमीं की जरूरत है, मेरे चांद को जमी की जरूरत है। आजिज ज़िंदगी पे एहसान कर, तीरगी का मुझपे यूं न इम्तिहान कर, जुस्तजू कर तेरी हारा हूं मैं, ज़दा इस जिस्म का आखरी सहारा हूं मैं, नबी ओ चाहतों के फकत जागीर दे मुझको, मैं उसको ढूंढ लूँ जिससे कोई तस्वीर दे मुझको, जावेदां रिश्त–ए–जां की लिखी कहानी में, हमेशा इन दर्द के कमी की जरूरत है, मेरे चांद को जमी की जरूरत है। किताब : मेरा पहला जुनूं इश्क़ आखरी 🌿 Written by Rishabh Bhatt 🌿 ✒️ Poet in Hindi | English | Urdu 💼 Engineer by profession, Author by passion

Follow RishNova

Where Emotions Turn Into Stories.

Follow

Follow On Amar Ujala Kavya

A World Written in Feelings.

Follow

Author's Note

हर नज़्म के पीछे की छोटी-सी कहानी
प्यारे साथियों, क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि प्यार में पड़ने के बाद आप हक़ीक़त जानते हुए भी अपने ख़यालों की दुनिया में जीने लगे हों? आपको पता हो कि ज़िंदगी जैसी दिख रही है, वैसी ही है... फिर भी दिल सिर्फ़ उसी इंसान को सच मानकर बाकी सब कुछ भूल जाए। शायद प्यार का असर ही कुछ ऐसा होता है। जब किसी से मोहब्बत होती है, तो हमारी नज़र के सामने पूरी दुनिया नहीं रहती—बस वही एक शख़्स रहता है। हम अपनी ज़िंदगी की हक़ीक़त की ज़मीन से उठकर ख़यालों के आसमान में उड़ने लगते हैं। वहाँ सब कुछ वैसा होता है, जैसा हम चाहते हैं। लेकिन फिर जब वही इंसान अचानक हमारी दुनिया से चला जाता है, तो एहसास होता है कि जिस आसमान में हम इतने वक़्त से उड़ रहे थे, उसके नीचे हमारी ज़मीन ही नहीं रही। और शायद उसी वक़्त किसी की सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है। कोई ऐसा, जो हमें बचाने की कोशिश न करे... बस हमारी बात सुने। हमारी ख़ामोशी सुने, हमारी उलझन सुने और उस वक़्त हमारे पास बैठा रहे, जब हमें ख़ुद समझ न आ रहा हो कि हम किस चीज़ को तलाश रहे हैं। “मेरे चाँद को ज़मी की ज़रूरत है” इसी एहसास से निकली नज़्म है। इसमें एक ऐसे दिल की कहानी है, जिसने मोहब्बत में आसमान तो पा लिया, मगर उस आसमान के नीचे खड़े रहने के लिए ज़मीन खो दी। अगर आप मुझसे इस नज़्म की मेरी Favourite Lines पूछें, तो मैं शायद इन्हीं lines को चुनूँगा—
आजिज़ ज़िंदगी पे एहसान कर, तीरगी का मुझपे यूँ न इम्तिहान कर, जुस्तजू कर तेरी हारा हूँ मैं, ज़दा इस जिस्म का आख़िरी सहारा हूँ मैं, नबी-ओ-चाहतों के फ़क़त जागीर दे मुझको, मैं उसको ढूँढ लूँ जिससे कोई तस्वीर दे मुझको।
इन lines में मुझे सबसे ज़्यादा जो चीज़ छूती है, वो है सहारे की तलाश। यहाँ दिल किसी बड़ी ख़ुशी की माँग नहीं कर रहा। वो बस इतना चाहता है कि उसकी तलाश को कोई मंज़िल मिल जाए, उसके अँधेरे में कोई तस्वीर उभर आए और उसे फिर से किसी ऐसी चीज़ पर यक़ीन हो सके, जिसे पकड़कर वह ख़ुद को संभाल पाए। शायद मोहब्बत के बाद सबसे मुश्किल काम यही होता है—अपने अंदर की बिखरी हुई चीज़ों को फिर से समेटना। अगर “मेरे चाँद को ज़मी की ज़रूरत है” में आपको अपना कोई एहसास, कोई ख़याल या कोई ख़ामोश शाम मिल जाए, तो अपनी बात Comment में ज़रूर लिखिए। और अगर आपको लगे कि यह नज़्म किसी अपने तक पहुँचनी चाहिए, तो उसे Share करना मत भूलिए। ❤️ हर Friday RishNova पर एक नई Writing Publish होती है। तो नई नज़्मों, नई कहानियों और नए एहसासों के लिए RishNova के साथ बने रहिए।
More Titles by the Author
कोई पेशा नहीं आशिक़ी दिखाने का
सुना है दरिया भी सूख जाती हैं कड़ी धूप में, कोई सूरज तो होगा जहां में इन आसुओं को सुखाने की...
Read
मेरे दिल के रदीफ
ऐसा क्या रम्ज़ था उनमें कि भूल नहीं पाता हूं, इश्क़ फिर भी हुए कई ईशां से, मगर उस चेहरे पर आज भी खो जाता हूं...
Read
कुदरत का नूर
लोगों की दुआओं में टूटते तारों की पहली मुराद, तूं ही है इश्क की इल्तिज़ा और मुंतजिर पल की आख़री याद...
Read
काश वो आग होती
उसकी रानाई से बढ़कर कुछ पाया नहीं, रफ़ीक उससे बड़ा कोई जिंदगी में आया नहीं...
Read
आशिकों की गली में
आज के चैट्स के ज़माने में, वो ख़तों वाला सुकूँ। आशिकों की गली में का लेटेस्ट ब्लॉग पोस्ट मिस मत करना!
Explore
लाल कुआं
'लाल कुआं' में कुछ ऐसा छुपा है जो आपकी सोशल मीडिया फीड नहीं बता रही. 👀 अभी पढ़ो!
Explore
ऐ वतन तेरे लिए
कलम उठी है, देश की शान में। इस हफ़्ते की सबसे दमदार कविता अब लाइव है। अपने अंदर के देशभक्त को जगाएं। 🇮🇳
Explore
मेरा पहला जुनूं इश्क़ आख़री
इश्क का पहला पन्ना... और आखिरी सांस! 🌹✨दीवानगी की सारी हदें पार करती एक मुकम्मल किताब। स्टॉक सीमित है, अभी खरीदें!
Buy Now
कसमें भी दूँ तो क्या तुझे?
क्या वो आपकी कसमों को भी भूल गए? 🥺अपने अधूरे प्यार के दर्द को इन पन्नों में दोबारा जिएं। अपनी कॉपी आज ही ऑर्डर करें!
Buy Now
Incompleteness At Every Turn
Life isn't a straight line, it's a labyrinth of unresolved choices. Grab your copy now!
Buy Now

📚 Explore More Series

Discover worlds written by RishNova

Urdu Nazmein
Duniya ki shor-sharabe se door... chaliye lafzon ki ek behad hi khoobsurat duniya mein!
Read Now →
She & Shayari
Insta quotes thakele ho chuke hain, chalo dekhte hain 'She' kaise sabki class lagati hai.
Read Now →
Sindhpati Dahir : 712 AD
Itihaas gawah hai, jab tak Raja Dahir khade the, tab tak Sindh ka parcham jhuka nahi tha.
Read Now →
Sanatya
Kalo ke kaal mahakal ki dharti se, pesh hai Sanatan shaurya ki sabse badi dastaan.
Read Now →
RishNova Story Univers
Duniya ek nahi hai, aur kahaniyan anant hain... Welcome to the RishNova Story Universe.
Read Now →
Parallel Lives
Same insaan, par alag-alag dimensions... is saal ki sabse hatke poetry series!
Read Now →

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default