इस जिस्म का रसद (हिस्सा)होने वाला वो,
रस्क (होड़) ए मिजाजी में खोने वाला वो,
मेरे दिल में इश्क़ का बीज बोने वाला वो,
मुझे छोड़कर मेरे लिए रोने वाला वो,
उसकी रानाई (सुंदरता) से बढ़कर कुछ पाया नहीं,
रफ़ीक (दोस्त) उससे बड़ा कोई जिंदगी में आया नहीं,
वो जिसको रफ़ीक–ए–हयात (पत्नी) मैंने बनाया नहीं,
छोड़कर भी ताउम्र जिसको छोड़ पाया नहीं,
दामन में सिर रख दूं कोई मेरा हो जाए,
उसके आने से आशियाने में सवेरा हो जाए,
कोई कहता नहीं ख्वाहिशों पे हक तेरा हो जाए,
सिवाय इसके कि दिल में अंधेरा हो जाए,
एक आसाइश (सुख–चैन) में आस्ताना (चौखट) देखा,
किसी की उम्मीद में दिन बिताना देखा,
गम के साए में उम्र का खोया ठिकाना देखा,
याद आने से ज़िस्म पूरा गल जाना देखा,
ये दिल जो उसका है अब मेरा नहीं,
मेरे आफताब का कि कोई सवेरा नहीं,
बादलों के साए ने जिस जहां को कभी घेरा नहीं,
वहां से जान जाती है कि अब अंधेरा नहीं,
मोहब्बत का होना आज लिखा था, कल जाता,
इत्तेफाक होता मिलना उसका, टल जाता,
एक ख़्वाब समझकर उसको, मैं सम्हल जाता,
काश वो आग होती, इश्क़ होने से पहले मैं जल जाता।
🌿 Written by Rishabh Bhatt 🌿
✒️ Poet in Hindi | English | Urdu
💼 Engineer by profession, Author by passion
कुछ एहसास ऐसे होते हैं जो बोलते नहीं, बस रह जाते हैं—माहौल में, यादों में, और सांसों के दरमियान। “Urdu Nazmein” की ये नई कड़ी उन्हीं एहसासों की महक है—जहाँ हर शेर किसी ख़ामोश दुआ की तरह ठहरता है, और हर अल्फ़ाज़, चाँद की नमी और रात की रूहानी ख़ुशबू से भीग जाता है।
ये series उन एहसासों की तश्बीह है, जो स्याही में नहीं, सांसों में लिखे गए हैं। जहाँ मोहब्बत अपनी रवानगी में हया को साथ लेकर चलती है, और जुदाई भी किसी शायरी की तरह ख़ूबसूरत लगती है।
कभी ये नज़्में दिल के टूटे हुए शीशों पर चाँदनी बनकर उतरती हैं, कभी किसी पुरानी याद की तह में छुपे नाम को फिर से जगा देती हैं। यहाँ हर मिसरा एक आईना है — जो सिर्फ़ चेहरा नहीं, एहसास की परतें दिखाता है।
मैं Rishabh Bhatt, profession से engineer हूँ, मगर दिल से एक poet और author। मेरी poetries Amar Ujala Kavya जैसे मंचों पर प्रकाशित होती हैं, और इस सीरीज़ के पिछले seasons की सभी नज़्में मेरी किताबों “Mera Pahla Junu Ishq Aakhri” और “Main Usko Dhoondhunga Ab Kahan?” का हिस्सा रही हैं जो आज Amazon, Flipkart, Notion Press, Pothi.com सहित दुनिया भर के सैकड़ों प्लेटफॉर्म्स पर available हैं। 🌍📚
“Urdu Nazmein” महज़ अल्फ़ाज़ का संग्रह नहीं, बल्कि रूह की तहज़ीब में लिखी हुई वो तहरीरें हैं जो पढ़ी नहीं जातीं, महसूस की जाती हैं। यहाँ हर शेर किसी मोमबत्ती की लौ की तरह है — धीरे-धीरे जलता, मगर रोशनी फैलाता हुआ।
अगर आपने कभी किसी बात को कहना चाहा हो पर ख़ामोश रह गए हों, तो यह सीरीज़ आपके लिए है — क्योंकि यहाँ, हर ख़ामोशी एक मोहब्बत का बयान है। 💫
आपके हवाले करता हूँ ये “Urdu Nazmein”, क्योंकि मुझे यकीन है इनकी कद्र आपसे बेहतर कोई नहीं के सकता...🙏🏻
Har nazm mein ek khamosi hai… jo dil se baat karti hai. ✒️
ReplyDeleteLafzon ka andaz aisa, jaise jazbaat ne khud likha ho. 💭
Rishabh ji, aapke alfaaz mein ek tehzeeb hai, ek nasha hai... 🍃
ReplyDeleteHar sher, ek jazba hai… aur har nazm, ek daastaan. 🌸