Tumhari Sukoon Bhari Ahsaason Me – Rishabh Bhatt | Aashiqon Ki Gali Me S1

Rishabh Bhatt
0
मेरे सर्ट पर अटके तुम्हारे बाल ये गवाही देते हैं, कि नींदों में आकर तुम मेरी बाहों से लिपट गई थी, उस वक्त, मैं ख्वाब में तुम्हारे साथ ही किसी डेट....

आशिकों की गली में

Season–1

तुम्हारी सुकून भरी एहसासों में

मेरे सर्ट पर अटके तुम्हारे बाल ये गवाही देते हैं, कि नींदों में आकर तुम मेरी बाहों से लिपट गई थी। उस वक्त, मैं ख्वाब में तुम्हारे साथ ही किसी डेट पर था। और मेरी सारी दुनिया तुम्हारी क़दमों में सिमट गई थी। तुम्हारे पायल की वो गूंज, जो मुझे पहली मुलाकात से याद है, तुम पहनकर आई थी। घर वालों को न दिखे, इसलिए तुम अपनी मेंहदी में मेरे नाम को फूलों सा सजाई थी। मेरे गालों पर तुम्हारे लिपस्टिक के निशान साफ़ बताते हैं, कि मेरी नींदों में तुम अपना इश्क़ जताने आई थी। इस बात से रुबरू कराने के लिए बादलों ने इश्क़ बरसाई थी। हां! मैं तुममें पूरी तरह भीग चुका था, और मेरे घड़ी की हर सुई जैसे वक्त बनकर तुमपे रुका था। मेरे शरीर से आती तुम्हारी खुशबुएं बात रही थीं, कि तुम पूरी रात मुझसे लिपटकर सोई थी। तुम्हारी सुकून भरी एहसासों में मेरी रात, पहली बार, इतने सुकून से सोई थी। 🌿 Written by Rishabh Bhatt 🌿 ✒️ Poet in Hindi | English | Urdu 💼 Engineer by profession, Author by passion

Follow RishNova

Where Emotions Turn Into Stories.

Follow

Follow On Amar Ujala Kavya

A World Written in Feelings.

Follow

Author's Note

हर कविता के पीछे की छोटी-सी कहानी
हेलो दोस्तों! ❤️ कभी ऐसा हुआ है कि सुबह आँख खुलने के बाद भी आपको कुछ देर तक यक़ीन न हो कि रात में जो हुआ, वो सिर्फ़ एक ख़्वाब था? लगा हो कि कोई सच में आपके पास था, आपको गले लगाकर सोया था, आप दोनों कहीं साथ गए थे, और फिर अचानक एहसास हुआ कि सामने कोई नहीं है। बस कुछ यादें हैं, जो नींद खुलने के बाद भी वैसी ही महसूस होती हैं। आज की पोएट्री “तुम्हारी सुकून भरी एहसासों में” एक ऐसे ही ख़्वाब की कहानी है। इसमें किसी से मिलने की खुशी है, उसके साथ डेट पर जाने का एहसास है, छोटी-छोटी बातें हैं, जो शायद किसी और के लिए मामूली हों, लेकिन प्यार करने वाले के लिए बहुत मायने रखती हैं। किसी की पायल की आवाज़ याद रह जाना, उसके हाथों की मेंहदी में अपना नाम देखना या उसके पास होने का एहसास लेकर सोना… ये सब उस चाहत का हिस्सा हैं, जिसमें इंसान सिर्फ़ किसी को पसंद नहीं करता, बल्कि उसके साथ अपनी ज़िंदगी के छोटे-छोटे पल भी जीना चाहता है। दिलचस्प बात ये है कि इस पूरी पोएट्री में मुलाक़ात ख़्वाब में होती है, लेकिन उससे मिलने वाला सुकून बिल्कुल असली लगता है। शायद इसलिए, क्योंकि कभी-कभी हम किसी इंसान के साथ इतना कुछ महसूस करना चाहते हैं, जितना हक़ीक़त में कह भी नहीं पाते। और जब वो इंसान हमारे पास नहीं होता, तो हमारा मन उन्हीं पलों को अपने हिसाब से जी लेता है। वहाँ कोई जल्दी नहीं होती, कोई दूरी नहीं होती और न ही अगले दिन बिछड़ने का डर। बस साथ होने की एक छोटी-सी दुनिया होती है, जिसमें कुछ देर के लिए सब ठीक लगता है। और दोस्तों, मुझे लगता है कि प्यार में सुकून की अहमियत भी यहीं समझ आती है। किसी के साथ होना सिर्फ़ रोमांटिक बातें करना या खूबसूरत पल बिताना नहीं है। असली बात तो ये है कि उसके पास रहकर आपका मन कितना शांत महसूस करता है, आप कितनी आसानी से अपनी थकान भूल जाते हैं और कितनी बेफ़िक्री से सो पाते हैं। शायद इसी एहसास को ये पोएट्री अपने आख़िरी हिस्से में लेकर आती है। अब आपसे एक सवाल है—अगर आपको अपने किसी ख़ास इंसान के साथ बिताने के लिए सिर्फ़ एक ख़्वाब चुनने का मौका मिले, तो आप उसमें क्या देखना चाहेंगे? कोई डेट, एक लंबी बातचीत, उसका हाथ पकड़कर घूमना या बस उसके पास चैन से सो जाना? कमेंट में ज़रूर बताइएगा। आपकी पसंद जानना अच्छा लगेगा। अगर ये पोएट्री पढ़ते हुए आपके चेहरे पर मुस्कान आई या किसी की याद ने कुछ पल के लिए आपको रोक लिया, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिए। और ऐसी ही नई रचनाओं के लिए जुड़े रहिए RishNova के साथ। ❤️
More Titles by the Author
वो पहली शॉपिंग जो मैंने तुम्हारे लिए किया
तुम्हारी ड्रेस, जिससे मैच करता एक कुर्ता मैं ढूंढता रह गया, तुम दीवार का टेक लेकर...
Read
खुशियां भले ही चली जाएं
ख़ुशियाँ ख़ुशनासीबी का एक धोखा हैं, आशिक़ी के साथ हमेशा खड़ा रहने वाला तो दर्द ही है...
Read
मेहंदी की एक शाम
कुछ अनकही बातें तुझे हर पल बताया करूं, सजदा तेरा हर रात कर मैं मुस्कुराया करूं....
Read
खूबसूरती और तुम
क्योंकि हजारों खूबसूरत शब्द मिलकर, अगर कोई एक शब्द बनता, “तो वो हो तुम...”
Read
उर्दू नज़्में
सिचुएशनशिप से लेकर ब्रेकअप तक के सारे जज्बात। पढ़िए आज की जनरेशन की ज़ुबानी, मोहब्बत का ये उदास फ़साना। 💚
Explore
Love, Lise & Zindagi
Red Flag Alert! जब मोहब्बत में वादों से ज़्यादा झूठ मिलने लगें। इस हफ्ते की सबसे रिलेटेबल कहानी आउट नाउ। अभी पढ़ें! ⚡
Explore
Homeful
दुनिया की हर खुशी एक तरफ और परिवार का साथ एक तरफ। 'Homeful' कविता सीरीज़ अब लाइव है, अभी पढ़ना शुरू करें! 📖
Explore
उत्सव Diary
इस फेस्टिवल सीज़न, कविताओं के ज़रिए जिएं भारत का हर त्योहार; खोलिए 'Utsava Diary' अभी। 🪔
Explore
मेरा पहला जुनूं इश्क़ आख़री
इश्क का पहला पन्ना... और आखिरी सांस! 🌹✨दीवानगी की सारी हदें पार करती एक मुकम्मल किताब। स्टॉक सीमित है, अभी खरीदें!
Buy Now
ये आसमां तेरे कदमों में है
रुकना मना है, अब उड़ान भरने का वक़्त आ गया है! 🔥 अपनी सोई हुई हिम्मत को जगाएं और छू लें वो ऊंचाइयां...
Buy Now

📚 Explore More Series

Discover worlds written by RishNova

Urdu Nazmein
Duniya ki shor-sharabe se door... chaliye lafzon ki ek behad hi khoobsurat duniya mein!
Read Now →
She & Shayari
Insta quotes thakele ho chuke hain, chalo dekhte hain 'She' kaise sabki class lagati hai.
Read Now →
Sindhpati Dahir : 712 AD
Itihaas gawah hai, jab tak Raja Dahir khade the, tab tak Sindh ka parcham jhuka nahi tha.
Read Now →
Sanatya
Kalo ke kaal mahakal ki dharti se, pesh hai Sanatan shaurya ki sabse badi dastaan.
Read Now →
RishNova Story Univers
Duniya ek nahi hai, aur kahaniyan anant hain... Welcome to the RishNova Story Universe.
Read Now →
Parallel Lives
Same insaan, par alag-alag dimensions... is saal ki sabse hatke poetry series!
Read Now →

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default