Vo Pahali Shopping Jo Maine Tumhare Liye Kiya – Rishabh Bhatt | Aashiqon Ki Gali Me S1

Rishabh Bhatt
0
वो पहली शाॅपिंग जो मैंने तुम्हारे लिए किया, वो एक kiss करते हुए टैडी का emoji था। उस दिन पहली बार मैं सबसे जादा खुश था....

आशिकों की गली में

Season–1

वो पहली शाॅपिंग जो मैंने तुम्हारे लिए किया

वो पहली शाॅपिंग जो मैंने तुम्हारे लिए किया, वो एक kiss करते हुए टैडी का emoji था। उस दिन पहली बार मैं सबसे जादा खुश था, क्योंकि तुमने मुझे अपने करीब आने दिया। उसी दिन मैंने पहली बार तुम्हारी हाथों को touch किया। और तुम्हें छू कर ऐसा लगा, कि मैंने सातों आसमान छू लिया। वो रात ऐसी थी जब मैंने तारों से जादा तुम्हें देखा, एक–एक पल को तस्वीर बना, आंखों ने तुम्हारी हर हरकतों को रूहों में बसा लिया। उस रात मैंने पहली बार तुम्हें खुलकर प्यार किया, तुमने भी अपनी दिल के बातों का मुझसे इज़हार किया। वो रात जब मैंने तुम्हारे लिए काॅफी लाया, और साथ मिलकर ही हम दोनों ने खाना खाया, आंखों ने बहुत कुछ कहा एहसासों ने सब कुछ पढ़ लिया। हां! तब हमने, इस रिश्ते को एक नया नाम दिया। तुम्हारी ड्रेस, जिससे मैच करता एक कुर्ता मैं ढूंढता रह गया, तुम दीवार का टेक लेकर बैठी रही मैं फ्रिज से सिर लगाकर सो गया। उस एक रात में न जाने क्या से क्या हो गया, ये दिल जो हमेशा से तुम्हारा था उस दिन सच में तुम्हारा हो गया। इस हलचल को मानना थोड़ मुश्किल था, शायद इसीलिए वो emoji जो मैंने तुम्हें दिया, तुमने कुछ सोच कर मुझे वापिस कर दिया, आज भी वो मेरे पास एकदम safe है, और अपनी शादी के दिन मैं तुम्हें वापस करुंगा। 🌿 Written by Rishabh Bhatt 🌿 ✒️ Poet in Hindi | English | Urdu 💼 Engineer by profession, Author by passion

Follow RishNova

Where Emotions Turn Into Stories.

Follow

Follow On Amar Ujala Kavya

A World Written in Feelings.

Follow

Author's Note

हर कविता के पीछे की छोटी-सी कहानी
हेलो दोस्तों! आज की कहानी मार्च 2023 की है, जब हम दोनों काफ़ी अरसे बाद मिले थे। और उस मुलाक़ात से जुड़ी एक छोटी-सी चीज़ आज भी मेरे पास रखी हुई है। उस दिन वो आसमानी लहँगा पहनने वाली थी। मैंने सोचा कि उसके आउटफ़िट से मैच करता हुआ कुर्ता पहनूँगा, लेकिन पूरा मार्केट छानने के बाद भी वैसा कुर्ता नहीं मिला। आख़िर में मैंने उसे कुछ कुर्तों की तस्वीरें भेजीं और उसने एक हरे रंग का कुर्ता पसंद कर लिया। फिर मज़ाकिया अंदाज़ में उसका मैसेज आया—“और मेरे लिए क्या ला रहे हो?” सच बताऊँ, मैंने पहले से कुछ तय नहीं किया था। लेकिन उसी मॉल में टेडीज़ देखते हुए एक छोटा-सा टेडी मिला, जो किस करता हुआ था। मैंने सोचा, बस यही ले जाता हूँ। कुछ ऐसी 👉🏻 “😘” जब मैं घर पहुँचा, तो वो उसी आसमानी लहँगे में तैयार थी। उसे देखकर कुछ पल के लिए बस देखता ही रह गया। फिर मैं भी तैयार होकर आया। हम दोनों ने कई घंटे साथ बिताए, बातें कीं, एक-दूसरे के साथ वक़्त गुज़ारा। इसी बीच मैंने जेब से वो छोटा-सा टेडी निकाला और उसे दे दिया। उसने मुस्कुराकर रख लिया। लेकिन कुछ देर बाद उसने वो मुझे वापस कर दिया। मैंने भी बिना किसी बहस के उसे अपने पास रख लिया। उसके बाद कई बार उसने उसे वापस माँगा, लेकिन हर बार मेरा जवाब एक ही रहा—“अपनी शादी के दिन दूँगा।” वो टेडी आज भी मेरे पास है। पता नहीं, उस दिन उसके लिए वो कितनी बड़ी बात थी, लेकिन मेरे लिए वो हमारी एक ख़ास मुलाक़ात की निशानी बन गया। और शायद इसी वजह से मैं उसे किसी और दिन नहीं, उसी दिन लौटाना चाहता हूँ, जिसका वादा मैंने उससे किया था। दोस्तों, कभी-कभी किसी रिश्ते की सबसे प्यारी याद कोई महँगा गिफ़्ट नहीं, बल्कि ऐसी छोटी-सी चीज़ बन जाती है, जिसे हम किसी वजह से संभालकर रखते हैं। आपके पास भी कोई ऐसी चीज़ है, जिसे देखकर आज तक किसी ख़ास इंसान की याद आती हो? कमेंट में ज़रूर बताइएगा। और हाँ, इस कविता में उस मुलाक़ात की कहानी को जगह दी है। तो पढ़िए, अपनी राय दीजिए और RishNova के साथ जुड़े रहिए।❤️
More Titles by the Author
खुशियां भले ही चली जाएं
ख़ुशियाँ ख़ुशनासीबी का एक धोखा हैं, आशिक़ी के साथ हमेशा खड़ा रहने वाला तो दर्द ही है...
Read
बगावत–ए–इश्क़
जो आरजू कैदखाने की अंधेरी दीवारों में एक चाँद जैसी चमक रही थी, और जिसका ताप बादशाही...
Read
मैं फिर भी तेरा यार हूँ
तूं ज़िन्दगी में ठहर जरा, है खो गया सुकूं मेरा, चांद रात से छिपा कहीं, ढूंढ कर थका मिला...
Read
आदत
आदत तेरी और मेरी हाथों में बढ़ी बेड़ियों की, जिनका कोई छत नहीं आदत उन सीढ़ियों की, आदत शाम...
Read
प्रेयसी
जिसे तुम भूल नहीं पा रहे, वो तुम्हें कब का भूल चुकी है. 🥀 Read 'प्रेयसी' tonight.
Explore
यादों की खिड़की से
"Why did you leave?" जब यादें सुकून देने के बजाय ज़ख्म देने लगें। यादों की खिड़की से का सबसे दर्दनाक चैप्टर लाइव है। हिम्मत है तो ही पढ़ना। 🥺
Explore
चीख
सुनो, क्या तुम्हारे शहर में भी इंसाफ़ सिर्फ अमीर को मिलता है? ⚖️ 'चीख' Read all drops.
Explore
महारानी पद्मिनी की जौहर गाथा
जब गौरव, प्रेम और मर्यादा एक ही क्षण में परखे जाते हैं — तब इतिहास जन्म लेता है। ये कविता महारानी पद्मिनी के उस अग्निमय अध्याय की है...
Read
ये आसमां तेरे कदमों में है
रुकना मना है, अब उड़ान भरने का वक़्त आ गया है! 🔥 अपनी सोई हुई हिम्मत को जगाएं और छू लें वो ऊंचाइयां...
Buy Now
Unsaid Yet Felt
The loudest thoughts are the ones we never speak out loud... 💔✨ Grab your copy now!
Buy Now

📚 Explore More Series

Discover worlds written by RishNova

Utsav Diary
Festival emotions, traditions & Indian celebrations.
Read Now →
Divya Bhakti Sangrah
Devotional poetry inspired by divine energy & faith.
Read Now →
Almost Ishq
Modern love, incomplete feelings & silent connections.
Read Now →
Love, Lies & Zindagi
Short emotional pieces based on real-life love moments.
Read Now →
Manthan
Deep thoughts, self-discovery & inner conflicts.
Read Now →
Vibhutiyan
Inspirational stories of great personalities.
Read Now →

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default