She & Shayari
Feelings • Love • Pain • Silence
कुछ Screenshots ऐसे होते हैं जिन्हें हम Delete नहीं कर पाते। न Gallery से, न Phone से, न दिल से। वो वहीं पड़े रहते हैं... किसी पुराने Chat की तरह, किसी अधूरे Promise की तरह, किसी ऐसे इंसान की तरह जिसने जाते-जाते कहा था— "मैं हमेशा साथ रहूँगी।"
अजीब बात है ना? लोग चले जाते हैं, नंबर बदल जाते हैं, चैट्स Archive हो जाती हैं, लेकिन कुछ लम्हे दिल के Server में हमेशा के लिए Save हो जाते हैं। और फिर एक दिन... जब ज़िंदगी थोड़ा मुस्कुराने लगती है, कोई छोटी-सी बात, कोई पुराना गाना, या किसी का नाम... उस Screenshot को फिर से Open कर देता है। और तब समझ आता है कि दर्द कभी गया ही नहीं था, बस Background में Run कर रहा था।
मुझे गुस्सा आता है... उन लोगों पर नहीं जो छोड़कर चले गए, बल्कि खुद पर। क्योंकि मैंने उन बातों को भी Save करके रखा, जिन्हें उसी दिन Permanently Delete कर देना चाहिए था। लेकिन दिल... दिल कोई Smartphone नहीं है। यहाँ Delete का Option होता ही नहीं। बस एक Screenshot होता है... जो हर रात खुद-ब-खुद खुल जाता है।
Shayari • 01
तुम पूछते हो ये इश्कबाज़ क्या है?
मेरी आंखों में देखो सूखेपन का राज़ क्या है?
मैं रोया हूँ आंसुओं के सूख जाने तक,
खामोशियों से पूछता था आवाज़ क्या है..?🥀
Shayari • 02
जो हर एक पल को महसूस न कर सके,
वो सनम ही क्या?
उनका कहना था, 'तेरे दर्द से मुझे गम ही क्या..?'💔
Shayari • 03
मोहब्बत की एक और प्याली भर जाती,
अगर उस शाम चाय की वो कप खाली हो जाती...☕
Shayari • 04
मेरे जनाज़े में एक फूल रख,
अपनी ज़िंदगी किसी और के संग महकाओ,
आग है तुममें तो जला दो मुझे,
मेरी आँखों के सामने यूँ मेरी तस्वीर न जलाओ...🖼️
Shayari • 05
हुस्न अदाई के प्यासों को,
गुलाबों के पानी की खींच लाते हैं,
टूटे हुए दिल की राहें,
अक्सर तवायफ़ों के कोठे पर जाते हैं...🛣️
Shayari • 06
क्यूँ टुकड़ों में हैं तस्वीर हमारे?
क्या सोचकर तुमने फ्रेम फोड़ी है?
मोहब्बत का इल्म दिलाती हो मुझे,
मोहब्बत के खातिर मैंने हाथ जोड़ी है...🙌🏻
Shayari • 07
उड़ चला तो मैं तुम्हें अपनी पंखों में समेट लूंगा,
वरना तुम भी औरों की तरह
मुझे कागज का एक टुकड़ा समझकर फेक देना...🗞️
Shayari • 08
मौत के मायाजाल का दायरा इतना बढ़ चूका है,
हम फिर भी ज़िंदगी की उम्मीद में जीत जाते है,
कई बार चूमकर लौटा हूँ मौत को,
चैन के आखरी सांस इत्तेफ़ाक से आते हैं...🍂
Shayari • 09
जिंदगी में कशिश बन जितनी रुसवइयां मिली हैं,
पलको में नम आखें छिपा कागज़ें दिल की जली हैं...❤️🔥
Shayari • 10
लकीरों में कोई रम्ज था?
या तकदीर में जाम घुले थें?
कमबख्त किस्मतों की मोड़ पर
हम वहीं भटके जहां कल मिलें थे...🍷
Shayari • 11
मुशायरा दिलों का नहीं दर्द का होता है,
लब्ज़ उसके ही निकलते हैं जो किसी को खोता है...🌿
Shayari • 12
जख्म काटों के भर जाते हैं मगर दिल के भरते ही नहीं,
तुम सोचती हो तुम्हारे बग़ैर मेरे दिन गुजरते ही नहीं...⌛
Shayari • 13
जमाना चिढ रहा था हर बात पर,
एक एक करके हर अपने अनजान हो गए,
मैं कैसे न कहूं,
मेरे घर भी दीवारों के कान हो गएँ...👂🏻
Shayari • 14
दुआएं, उन्हें देने चला था,
कर दिल में दफ़न बेबसी,
आंख में आंसु भरे थे उस दिन,
होंठ में जब थी हज़ारों हसीं...🌊
Shayari • 15
उसकी छुअन से कभी मरहम सा असर होता था,
आज हाथ पकड़ने पर जैसे कलाई मरोड़ता है,
आजादी तो उसने यूं दी मुझे मोहब्बत से,
पंछी के पैरों को बांध जैसे कोई पिंजरा खुला छोड़ता है...🪽