Mohabbat Dot Com 💻❤️ – Rishabh Bhatt | She & Shayari

She & Shayari

Feelings • Love • Pain • Silence

मोहब्बत डॉटकॉम

दिल की धड़कनों को अल्फाज़ देने और खामोश जज्बातों को शायरी में पिरोने का नाम ही 'मोहब्बत डॉटकॉम' है। कहते हैं कि जब दिल किसी के प्यार में धड़कता है, तो इंसान खुद-ब-खुद शायर बन जाता है। मोहब्बत का एहसास ही ऐसा है—थोड़ी बेकरारी, थोड़ी शरारत और ढेर सारा सुकून। अगर आप भी किसी के प्यार में खोए हैं, किसी को अपने दिल का हाल बताना चाहते हैं, या बस मोहब्बत के इन खूबसूरत पलों को महसूस करना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। आज के इस खास आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं 15 चुनिंदा और रूह को छू लेने वाली लव शायरियों का एक जादुई कलेक्शन। यह सिर्फ चंद लाइनें नहीं हैं, बल्कि प्यार में डूबे हर दिल की दास्तान हैं। तो दिल थामकर बैठिए, शायरी की इस मखमली दुनिया में डूब जाइए और जो शायरी आपके दिल के सबसे करीब लगे, उसे अपने उस 'खास इंसान' के साथ शेयर करना न भूलें!
Shayari • 01
ज़माने की नुमाइश में निग़ाहों की नजाकत भूल बैठे हैं, यूं दस्तूर ये तुझपे आ ठहरी कि हम तुझको कुबूल बैठे हैं...🙌🏻
Shayari • 02
पिजरे में बंद पंछी को उड़ान चाहिए, दिल के अरमानों को खुला आसमान चाहिए, दस्तावेजों में मुझको बता दें, मेरे रिश्ते को ऐसी पहचान चाहिए...🍁
Shayari • 03
थोड़ी सी शरारत थोड़ा सा आंखों में इकरार हो जाए जुबां पे नाम रख लूं वो पहली DATE वाला तुमसे प्यार हो जाए...💍
Shayari • 04
महफ़िल–महफ़िल कह दूंगा मैं ही तेरा यार हूँ, तू कितना भी गाली दे दे मैं सुनने को तैयार हूँ...🤭
Shayari • 05
फूल शहर में एक नहीं, हैं लाख महक नज़राने में, दोष नहीं हरगिज़ तेरा, मेरी ताल बिगड़ती है गाने में, तूं सरगम है ख़्वाबों का, मैं भटका बंजारा हूँ, लिख लिखकर ले लो जाना, हर सांस तुम्हारा हूँ...🍂
Shayari • 06
ख़्वाबों की पहुंच जिस जमीं तक है, कागज़ों में लिखी मकान उसकी है, धड़कता है मेरे सीने में जो, दिल मेरा है, जान उसकी है...🗞️
Shayari • 07
रौशनी से कर निकाह आ गई, चांदनी इसकदर, सियाह में खिली, शम्मा ही डूबकर...🌛
Shayari • 08
अधूरे वादों को अंजाम चाहिए, इश्क़ को एक मुकम्मल मुकाम चाहिए, जिसे लिख सकूं हाथों में सज़ा, मेरी मेहंदी को ऐसा एक नाम चाहिए...🪴
Shayari • 09
उंगलियों पे हैं बंदिशें किसकी तुम्हारी? दरीचा खोलने को मैं भेज दूंगा फिजाएं सारी...🪟
Shayari • 10
ज़िंदगी में आने से, मिल गईं हैं ख्वाहिशें सारी, हमें चाहते सदा थीं, हसरतें हों बस तुम्हारी...🩷
Shayari • 11
हर लबों पे तुम उतर जाओ, बन प्यार का मेरे नगमा, मैं सुकूं बनके तुममें ठहरूं, तुम आशाईसों का मेरे सम्मा...✨
Shayari • 12
इत्र बदन की खुशबू तेरे, दिल सांझ सवेरे की लाली, इन बागवान के फूलों की, मुझे करने दे रखवाली...🌿
Shayari • 13
सलामती के मंत्रों से जादूएं इश्क़ पर आजमाया हूँ, पीपल के पत्तों पर तेरा नाम सलीके से लिख लाया हूँ, वो शम्मा जलेगी तेरी और मेरी आरजूओं में कल, लहू के कतरों से एक दिया तेरे नाम का जलाया हूँ...🪔
Shayari • 14
इक बार देख कर तेरे चहरे को आंखों में ज़हान दे दूं, तुम्हारी ख्वाहिशों से पहले DIAMOND RING वाली मुस्कान दे दूं... 💎
Shayari • 15
पल ये थम जाए या तो वक्त कुछ और दे दे, ऐ ख़ुदा तूं चाहतों को मेरे इक दौर दे दे...❤️
Shayari copied ✨
Written by

Rishabh Bhatt

Storyteller • Poet • Cinematic Writer

author-image
🎬 Explore Series Universe
काश तुम पढ़ते
एक उम्र गुज़र गई उस शख्श के इंतज़ार में, जिसने कभी पलट कर देखा ही नहीं...❣️
Read
वो जो कहते थे हम एक हैं
क्या कभी ऐसा हुआ है कि आपने पूरा मैसेज टाइप किया, और फिर एक गहरी सांस लेकर उसे डिलीट कर दिया?🥀
Read
She & Shayari
इश्क़, तन्हाई, इंतज़ार और वो... सब कुछ सिमट आया है इस शायरी सीरीज़ में...✨
Read
टेल्स एंड टॉक्स
कभी धड़कन की रफ़्तार तो कभी आँखों की नमी... इस डायरी के हर पन्ने पर सिर्फ उस एक शख्स का अक्स है...🥲
Read
उर्दू नज़्में
क्या उर्दू के अल्फ़ाज़ और शायरी की तहज़ीब आज भी रूह को सुकून देती है? 💚
Read
Almost इश्क़
जो कहानी कभी पूरी ही नहीं हुई, क्या उसका दर्द मुकम्मल मोहब्बत से भी ज़्यादा गहरा होता है? 💔
Read
कसमें भी दूँ तो क्या तुझे?
क्या आपकी मोहब्बत ने भी आपको इस मोड़ पर ला खड़ा किया है?✒️
Buy Now
मेरा पहला जुनूँ इश्क़ आखरी
मोहब्बत सब करते हैं, लेकिन ऐसा जूनून... जो आख़िरी साँस तक ख़त्म न हो...📌
Buy Now

📚 Explore More Series

Discover worlds written by RishNova

Yaadon Ki Khidki Se
Echoes of a forgotten love.
Read Now →
Parallel Lives
Walking the same earth, never crossing the same path.
Read Now →
Meri Zindagi Hai Tu
The tragic beautiful reality of loving someone more than life itself.
Read Now →
Preyasi
The eternal queen of a kingdom that no longer exists.
Read Now →
Zidd Zinda Hai
A masterclass in survival, transformation, and the relentless will to conquer.
Read Now →
Aye Watan Tere Liye
An intense and moving chronicle of absolute devotion, duty, and supreme sacrifice.
Read Now →

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.