Ashq 💧 – Rishabh Bhatt | She & Shayari

She & Shayari

Feelings • Love • Pain • Silence

अश्क़

दिल जब टूटता है, तो आवाज़ नहीं होती, लेकिन आँखों से बहने वाला हर एक 'अश्क़' पूरी दास्तान बयां कर देता है। कहते हैं कि जब सीने में दर्द का गुबार हद से ज्यादा बढ़ जाए, तो उसे दबाने के बजाय अल्फाज़ों में बहा देना ही बेहतर होता है। जब प्यार में धोखा, बेरुखी और तन्हाई मिलती है, तो दिल रोता भी है और चीखता भी है। यह ब्लॉग उन सभी टूटे हुए दिलों की आवाज़ है जो दुनिया के सामने मुस्कुराते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर गुबार और भड़ास से भरे हैं। आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं 15 बेहद दर्दभरी और भड़ास से भरी शायरियों का एक ऐसा कलेक्शन, जो आपके दिल के जख्मों को ज़ुबान देगा। यह सिर्फ शायरी नहीं है, बल्कि आपके अधूरे प्यार, गुस्से और बेबसी का आईना है। तो तन्हाई में बैठिए, इन अल्फाज़ों को महसूस कीजिए और जो शायरी आपके टूटे दिल की दास्तान लगे, उसे अपना स्टेटस ज़रूर बनाइए।
Shayari • 01
ये शेरो–शायरी बस एक बहाना है, असली मक़सद तो तुम्हें भूल जाना है... 🖋️
Shayari • 02
दर्द की दास्तां में तेरी तारीफ भी गाली है मेरे लिए, मुस्कुराकर तुम्हीने तो कहा था, 'तू मवाली है मेरे लिए'...🫗
Shayari • 03
सौ बार हड्डियां टूटती मैं एक बार भी न रोता, अगर गलती मेरी होती और मैं तुमको खोता...🦴
Shayari • 04
मारना ही था तो मार देती, लफ्जों का तीर क्यूँ मारा? जिन होठों से शौहर बोला था, उन्ही होठों से कह दी आवारा...🍷
Shayari • 05
खुदा न खास्ता, वो मुझसे दोबारा मिले, मैं उनको कुछ कह दूँ, मेरी हड्डियों में हदसी हुई रातें अब भी हैं, मैं कैसे इनको सह लूँ..?🥀
Shayari • 06
भटकती रह गई हर आस मेरी, उसे दुआओं से ला न सकी, दिल के खाली फ्रेम में, किसी और की तस्वीर आ न सकी, मुझसे मिलाने के वास्ते न सही, मगर एक बार देख तो लेती, वो नज़रें मिला न सकी, मेरी खामोशी उनको बुला न सकी...💔
Shayari • 07
आसमान के कालेपन में उड़ता एक परिंदा हूँ, तुम भूल सकोगी क्या मुझको? मैं तेरी यादों में ज़िंदा हूँ...🌙
Shayari • 08
नज़रों के तीखे काजल में होंठों की मीठी लाली था मैं, तूं फ़ूल थी मेरे बागों की, कल तक जिसका माली था मैं...🌷
Shayari • 09
अपनों का छलावा गैरों से भी जुदा होता है, सुना था इस जहाँ में एक खुदा भी होता है, छोड़के जाने की बात करते थे वो हर वक्त, उनके जाने से मालूम हुआ मजाक इतना बेहूदा होता है...🍂
Shayari • 10
किसी ने सही कहा है, ये इश्क़ भुलाने की चीज़ नहीं, मैं इश्क़ में बदनाम भले हूँ, पर आशिक़ी का मरीज़ नहीं, हाँ उनकी यादों में एक एक कर, हर हदें पार कर दी मैंने, मगर उनका ही हूँ आज भी, आदाओं के पीछे भागता बद्तमीज़ नहीं...🍁
Shayari • 11
कलम की स्याही से अक्षर लिखे जाते हैं, खूँ से, हुनर मिलता है ग़ज़ल को कहने का, बेईमानी की तराजू लेकर खड़ी है दुनिया, शयद वक्त आ गया है सराफत के ढहने का... ⌛
Shayari • 12
अधूरे रास्ते पर बेसहारा छोड़ जाने का, दुनिया में किसी को हक नहीं है दिल तोड़ जाने का...💔
Shayari • 13
मुझको तू मिले न मिले उन्हें ईमान से मिले, दुश्मन को भी सजा ये प्यार न मिले...❤️‍🩹
Shayari • 14
तुम्हारे जाने में खामोशी थी मेरे लौट आने में शोर होगा, प्यासा रखना तुम्हारा वक्त था समंदर जैसा इश्क मेरा दौर होगा...🌊
Shayari • 15
दुआएँ आसमाँ से टकराके वापस आ गईं, क्या ताक़त नहीं अब किसी कमान में? हर आवाज़ उसके जैसी सुनाई देती है, क्या कुछ हो गया है मेरे कान में..?👂🏻
Shayari copied ✨
Written by

Rishabh Bhatt

Storyteller • Poet • Cinematic Writer

author-image
🎬 Explore Series Universe
काश तुम पढ़ते
एक उम्र गुज़र गई उस शख्श के इंतज़ार में, जिसने कभी पलट कर देखा ही नहीं...❣️
Read
वो जो कहते थे हम एक हैं
क्या कभी ऐसा हुआ है कि आपने पूरा मैसेज टाइप किया, और फिर एक गहरी सांस लेकर उसे डिलीट कर दिया?🥀
Read
मोहब्बत.com
लोग कहते हैं मोहब्बत एक बार होती है, पर मुझे तो तुमसे हर रोज़ दोबारा प्यार होता है...💕
Read
She & Shayari
इश्क़, तन्हाई, इंतज़ार और वो... सब कुछ सिमट आया है इस शायरी सीरीज़ में...✨
Read
टेल्स एंड टॉक्स
कभी धड़कन की रफ़्तार तो कभी आँखों की नमी... इस डायरी के हर पन्ने पर सिर्फ उस एक शख्स का अक्स है...🥲
Read
उर्दू नज़्में
क्या उर्दू के अल्फ़ाज़ और शायरी की तहज़ीब आज भी रूह को सुकून देती है? 💚
Read
Almost इश्क़
जो कहानी कभी पूरी ही नहीं हुई, क्या उसका दर्द मुकम्मल मोहब्बत से भी ज़्यादा गहरा होता है? 💔
Read
कसमें भी दूँ तो क्या तुझे?
क्या आपकी मोहब्बत ने भी आपको इस मोड़ पर ला खड़ा किया है?✒️
Buy Now
मेरा पहला जुनूँ इश्क़ आखरी
मोहब्बत सब करते हैं, लेकिन ऐसा जूनून... जो आख़िरी साँस तक ख़त्म न हो...📌
Buy Now

📚 Explore More Series

Discover worlds written by RishNova

Utsav Diary
Festival emotions, traditions & Indian celebrations.
Read Now →
Divya Bhakti Sangrah
Devotional poetry inspired by divine energy & faith.
Read Now →
Almost Ishq
Modern love, incomplete feelings & silent connections.
Read Now →
Love, Lies & Zindagi
Short emotional pieces based on real-life love moments.
Read Now →
Manthan S2
Deep thoughts, self-discovery & inner conflicts.
Read Now →
Vibhutiyan
Inspirational stories of great personalities.
Read Now →

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.