Kuch Yun Hi Hai Meri Aashiqui🌹 – Rishabh Bhatt | Aashiqon Ki Gali Me S1

Rishabh Bhatt
3
ख़्वाबों का एक सिलसिला, जिसे तुमने चलाया, आज भी एक इम्तिहान बनकर अपनी मंज़िल की तलाश कर रहा है, और शब्दों की ये रवानी...

आशिकों की गली में

Season–1

कुछ यूँ ही है मेरी आशिकी

जब उसकी बाँहों को पकड़कर, आँखों में आँखें डालकर मोहब्बत बयाँ करने का समय था, तो अजनबी बना रहा... और आज हालात तो यूँ हैं— कि वो कहाँ? और मैं कहाँ? एक बेचैनी— हर वक़्त ज़ुबाँ पर उसके नाम को अपने साये में समेटना चाहती है, और एक ज़िक्र बनकर, उसके अल्फ़ाज़ में अपनी मोहब्बत को देखना चाहती है... एक पैग़ाम बनकर, रोज़ शाम गलियों से गुजरती मेरी गुनगुनाहट, तेरे लफ़्ज़ों को अपनी नज़्मों में चूमना चाहती है, और तेरे होंठों की मुस्कान की तस्वीर को आँखों में भरकर, तुझमें डूबना चाहती है... ख़्वाबों का एक सिलसिला, जिसे तुमने चलाया, आज भी एक इम्तिहान बनकर अपनी मंज़िल की तलाश कर रहा है, और शब्दों की ये रवानी, तेरे क़दमों तले अपने जुगनुओं की शाम देखना चाहती है... दिल की ज़रूरतें, किन्हीं ख़्वाहिशों की कश्ती में बैठ, पन्नों की कहानियों में सिमट रही हैं, और ज़िन्दगी का फैलाव, अपनी उम्र को तेरी रूह में भरकर, तेरे साये में सदियाँ समेटना चाहता है... एक अनबन, जो तेरे और मेरे बीच हमेशा बनी रहती है, इश्क़ की बाँहों में उसमें तेरी मासूमियत देखती है, और घड़ी की सुइयों-सी, हर मोड़ पर तेरी वापसी, शतरंज के इस खेल में, एक वक़्त बनकर तुझे जीतना चाहती है... शायद... चाहत के समंदर में डूबती, कुछ यूँ ही है मेरी आशिकी... 🌿 Written by Rishabh Bhatt 🌿 ✒️ Poet in Hindi | English | Urdu 💼 Engineer by profession, Author by passion

Follow RishNova

Where Emotions Turn Into Stories.

Follow

Follow On Amar Ujala Kavya

A World Written in Feelings.

Follow

Author's Note

हर कविता के पीछे की छोटी-सी कहानी
उस वक़्त उसके पास होकर भी मैं उससे बहुत दूर था। मेरे पास कहने को बहुत कुछ था, मगर उसकी आँखों में देखकर कह देने का साहस नहीं था। उसके हाथों को थामकर रोक सकता था, उसकी मुस्कान को अपनी याद बना सकता था, और शायद अपने दिल की बात भी कह सकता था… लेकिन मैंने ख़ामोशी को चुन लिया। मुझे लगा था, सही वक़्त आएगा तो सब कह दूँगा। वक़्त आया भी, मगर मेरे हिस्से में हिम्मत नहीं आई। फिर रास्ते अलग हुए। मुलाक़ातें यादों में बदल गईं और वो इंसान, जो मेरे सामने बैठा करता था, मेरी कहानियों का सबसे ज़रूरी किरदार बन गया। उसके बाद मैंने जितना उसे भूलने की कोशिश की, उतना ही उसका नाम मेरे शब्दों में उतरता चला गया। आज भी कोई शाम उसकी याद के बिना पूरी नहीं होती। कोई पन्ना ऐसा नहीं मिलता, जहाँ उसकी परछाईं न ठहरी हो। मेरी गुनगुनाहट में उसके लफ़्ज़ आ जाते हैं, मेरी नज़्मों में उसकी मुस्कान लौट आती है और मेरी ख़्वाहिशें अब किसी मुलाक़ात की नहीं, बस उस एहसास की तलाश करती हैं जिसे मैंने उस वक़्त समझने में देर कर दी थी। शायद मेरी मोहब्बत की सबसे बड़ी कहानी यही है— मैं उसे पा नहीं सका, मगर उसे लिखना भी छोड़ नहीं पाया। और अगर आने वाले वक़्त में कभी हमारी राहें फिर एक-दूसरे तक पहुँच गईं, तो इस बार मैं अपनी ख़ामोशी को हमारे बीच खड़ा नहीं होने दूँगा। जो बात उस वक़्त आँखों में रह गई थी, उसे इस बार लफ़्ज़ मिलेंगे। तब तक ये इश्क़ मेरे पन्नों पर अपना रास्ता खोजता रहेगा। क्योंकि मेरी आशिकी किसी एक मुलाक़ात, किसी एक वक़्त या किसी एक इंसान के मिल जाने की कहानी नहीं है। ये उस अधूरे एहसास की रवानी है, जो कल भी मेरे साथ थी, आज भी मेरे शब्दों में है और शायद कल भी मेरी किसी नज़्म में उसका नाम ढूँढती रहेगी। कुछ यूँ ही है मेरी आशिकी… और अब आपसे एक सवाल है—क्या आपकी ज़िन्दगी में भी कोई ऐसा एहसास रहा है, जिसे आप वक़्त रहते कह नहीं पाए? अगर हाँ, तो इस कहानी को पढ़कर उसे एक बार याद ज़रूर कीजिए… और बताइए, आपकी आशिकी कुछ यूँ ही थी या कुछ और?
More Titles by the Author
मैंने तुममें अपना ईश्वर पा लिया
एक वो, जिसे मैं हर रोज़ पूजता हूँ, और एक तुम, जिसके आगे नज़रें अपने आप ही झुक जाती हैं...
Read
कि आदमी चांद पर जा पहुंचा
एक समय था, जब मेरे पास पाने के लिए कुछ नहीं था; और आज मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है...
Read
नहीं तुम दूर होना
साइंस कहता है दिल में हड्डियां नहीं होती और इश्क... 'तो दिल टूटता कैसे हैं ?' साइंस दिल का साइज़ मुठ्ठी...
Read
गोद में सिर रखके तेरी
दर्द दिलों का यारा कह तुझसे रोना था, गोद में सिर रखके तेरी, मुझको सोना था...
Read
यादों की खिड़की से
"Why did you leave?" जब यादें सुकून देने के बजाय ज़ख्म देने लगें। यादों की खिड़की से का सबसे दर्दनाक चैप्टर लाइव है। हिम्मत है तो ही पढ़ना। 🥺
Explore
Archive वाला प्यार
क्या वाकई 'Archive' फोल्डर में चैट्स छुपाने से यादें मिट जाती हैं?आज की जनरेशन में मूव-ऑन करने का एक नया तरीका। 📱
Explore
दिव्य भक्ति संग्रह
जब पूरी दुनिया साथ छोड़ दे, तब वो एक शक्ति हमेशा साथ होती है। इस हफ्ते की सबसे सुकून देने वाली कविता आउट नाउ। अभी पढ़ें! 🙏
Explore
ऐ वतन तेरे लिए
कलम उठी है, देश की शान में। इस हफ़्ते की सबसे दमदार कविता अब लाइव है। अपने अंदर के देशभक्त को जगाएं। 🇮🇳
Explore
मेरा पहला जुनूं इश्क़ आख़री
इश्क का पहला पन्ना... और आखिरी सांस! 🌹✨दीवानगी की सारी हदें पार करती एक मुकम्मल किताब। स्टॉक सीमित है, अभी खरीदें!
Buy Now
ये आसमां तेरे कदमों में है
रुकना मना है, अब उड़ान भरने का वक़्त आ गया है! 🔥 अपनी सोई हुई हिम्मत को जगाएं और छू लें वो ऊंचाइयां...
Buy Now

📚 Explore More Series

Discover worlds written by RishNova

Yaadon Ki Khidki Se
Echoes of a forgotten love.
Read Now →
Tales & Talks
Unfiltering life, one tale at a time.
Read Now →
Meri Zindagi Hai Tu
The tragic beautiful reality of loving someone more than life itself.
Read Now →
Preyasi
The eternal queen of a kingdom that no longer exists.
Read Now →
Zidd Zinda Hai
A masterclass in survival, transformation, and the relentless will to conquer.
Read Now →
Aye Watan Tere Liye
An intense and moving chronicle of absolute devotion, duty, and supreme sacrifice.
Read Now →

Post a Comment

3 Comments

Post a Comment
3/related/default