प्रेयसी : Season–1
तुम्हारी शादी का कार्ड 💌
तुम्हारी शादी का कार्ड 💌,
पीला रंग 💛, सुनहरे अक्षर ✨,
और तुम्हारे नाम के साथ लिखा हुआ
किसी अन्य का नाम… 💍
खुश रहो तुम सदैव 🌸,
मेरी एक भी स्मृति तुममें न रहे 🍃,
मैं अपनी इस अपूर्णता को स्वीकार चुका हूँ… 🕊️
जिसे इसी प्रकार,
हमेशा के लिए रहने देना चाहता हूँ ⏳
प्रेम में ढाई अक्षर हैं ❤️
तुम्हारे नाम में भी ढाई अक्षर थे —
इसलिए जब तुम प्रेम से मिली,
तो तुम्हें पूर्णता मिली 🌕
किंतु मेरे नाम में तीन अक्षर हैं,
और प्रेम में ढाई अक्षर हैं —
इसलिए मैं जब प्रेम से मिला,
तो अपूर्णता का एक अंश मेरे साथ रह गया 🌘
यहां तुमसे मेरा प्रेम नहीं,
बस मेरा प्रेम है… 💫
तुम तनिक भी इसमें हिस्सेदार नहीं हो,
इसलिए इससे मिलने वाली
पीड़ा की अनुभूति 💔
केवल और केवल मुझे हो।
ईश्वर से यही कामना है 🙏
तुम्हारा आने वाला कल प्रकाशमान हो ☀️✨
किताब : मैं उसको ढूढूंगा अब कहां?
🌿 Written by Rishabh Bhatt 🌿
✒️ Poet in Hindi | English | Urdu
💼 Engineer by profession, Author by passion
Follow Author
Download PDF Buy Book
