Syahi Aur Tum 🖋️🩷– Rishabh Bhatt | She & Shayari

क्या किसी की याद चेहरे पर मुस्कान लाती है? अपनी मोहब्बत को इन 15 खूबसूरत लव शायरियों में महसूस करें

She & Shayari

Feelings • Love • Pain • Silence

स्याही और तुम

प्यार की सबसे खूबसूरत बात यह है कि इसे हमेशा शब्दों की ज़रूरत नहीं होती। कभी एक मुस्कान, कभी एक नज़र, तो कभी किसी का नाम ही दिल को खुश कर देता है। अगर आपको भी छोटी-छोटी बातों में मोहब्बत महसूस होती है, किसी की याद चेहरे पर मुस्कान ले आती है या किसी ख़ास इंसान के लिए दिल कुछ अलग ही धड़कता है, तो यह ब्लॉग आपके लिए है। यहाँ आपको मिलेंगी 15 खूबसूरत लव शायरियाँ, जिनमें प्यार की मिठास, रोमांस की हल्की-सी ख़ुशबू और दिल के सच्चे जज़्बात छिपे हैं। हर शायरी किसी न किसी एहसास को छूती है—किसी की तारीफ़, किसी का इंतज़ार, साथ बिताए पल और बिना वजह किसी को याद करने की आदत। इन अल्फ़ाज़ों को सिर्फ़ पढ़िए नहीं, अपने दिल से महसूस कीजिए। शायद इनमें आपको अपनी कहानी दिखे, शायद किसी की याद आए, या फिर इन्हें पढ़कर आप अपने उस ख़ास इंसान को एक प्यारी-सी मुस्कान दे सकें। तो आइए, मोहब्बत के इस छोटे लेकिन खूबसूरत सफ़र की शुरुआत करते हैं।
Shayari • 01
घूंघट, घंटी सब फीके, तूं और तेरी आवाज मुझे प्यारी, तेरे बदले क्या मांगू मैं? कम पड़ जाएगी दुनिया सारी...🔔
Shayari • 02
बड़ी फ़ुरसत से एक दिन चांद मुस्कुराया था, खुदा ने तब तुमको इस जहां के लिए बनाया था, सूफी की अज़ानों में हर मुराद बस तेरे लिए थी, जैसे कुदरत में कोई नूर आ थमका हो रौशन थी तूं और जहां अंधेरे लिए थी...👒
Shayari • 03
हो चांद की चमक या चांदनी की महक, सिर्फ मेरे यार का है खूबसूरती पे हक...💕
Shayari • 04
क्या खिल गई इस धूप को बिराना छोड़ दूं? तकईल की बाहों में सब्र का नज़राना छोड़ दूं, या इश्क में मारे इस वक्त को आवारा छोड़ दूं? हमनवा मुझको बता तेरा इरादा लिख के दूं...🪽🖼️
Shayari • 05
रोज आती है ख्यालों में बात कुछ ज्यादा है, मुझे लगता है उसका भी कुछ करने का इरादा है...🌝
Shayari • 06
तशरीफ मिले पल दो पल, सिर ढकते तेरे आँचल, साए से साड़ी का पल्लू तेरे बांध लूँ, हैं दूर नहीं हम तुम, चल ख़्वाबों में हों गुमसुम, नैन से तेरी अंखियां अपनी साध लूँ...👀
Shayari • 07
अपनी दुल्हनियां को लेने, हम सेहरा सजाकर आएंगे, अगली करवा चौथ हम दोनों साथ में मनाएंगे...🌛
Shayari • 08
अपने दीदार से आंखें सुजाने दे मुझे, बारिशें दूर हैं इश्क में भीग जाने दे मुझे, बूंद-बूंद कर तुझे पीता रहूं उम्र-ताउम्र, दरख्त होठों पे सावन की नमी लाने दे मुझे...🌧️
Shayari • 09
परवाह मुझे उसकी, मेरा दिल मासूम है, छेड़ न दे उसको वो इतनी मरहूम है...💘
Shayari • 10
करीब आती है क्यूं इतनी सम्हलके बाहें आपकी, भर लीजिए जी भरके मुझे यूं हों निगाहें आपकी, कलियों में फिर ये गुलाबी हंसीं इक रात हों न हो, अरसे मिले न मिलें हम, ऐसी मुलाकात हो न हो...🪻
Shayari • 11
तुम यूँ ठहरे कि जिंदगी को चलने का जरिया मिल गया, हजारों मुलाकातों में न सही, मगर मुकम्मल इन निगाहों को एक नजरिया मिल गया...👓
Shayari • 12
अपने चेहरे से बुर्का जरा खोल दो, मैं निकाह कर लूँ तुम 'कुबूल है' बोल दो...🌈
Shayari • 13
रंगों में ढूंढ लाई आपको रोमानी तस्वीरें ख्वाब की, लड़खड़ा रहे हैं कदम आज तो, हो नशा शराब की... 🖼️
Shayari • 14
गुड्डे और गुड़ियों संग शादी, चल कर लें आधी–आधी, सात वचन हों, फेरे भी सातों ही करें, मत ढूंढ पुजारी यारा, देगा गवाही जग सारा, सिंदूर से माँग ये तेरी मैंने ही भरें...🪭
Shayari • 15
उसकी छुअन से कभी मरहम सा असर होता था, आज हाथ पकड़ने पर जैसे कलाई मरोड़ता है, आजादी तो उसने यूं दी मुझे मोहब्बत से, पंछी के पैरों को बांध जैसे कोई पिंजरा खुला छोड़ता है...🪽
Shayari copied ✨
Written by

Rishabh Bhatt

Storyteller • Poet • Cinematic Writer

author-image
🎬 Explore Series Universe
दिल का Screenshot
क्या आपकी गैलरी में भी एक ऐसा स्क्रीनशॉट है, जो अब सिर्फ एक 'Beautiful Mistake' लगता है?
Read
अश्क़
जब रोने से दिल हल्का न हो, तो इन 15 शायरियों से अपनी भड़ास बाहर निकालो!🔥
Read
ताश का घर
एक झोंके की दूरी पर खड़े उस रिश्ते को आख़िर कब तक संभालते, जिसे तुमने अपने हाथों से ताश के पत्तों की तरह बिखरते देखा है? ♦️
Read
मोहब्बत.com
लोग कहते हैं मोहब्बत एक बार होती है, पर मुझे तो तुमसे हर रोज़ दोबारा प्यार होता है...💕
Read
She & Shayari
इश्क़, तन्हाई, इंतज़ार और वो... सब कुछ सिमट आया है इस शायरी सीरीज़ में...✨
Read
टेल्स एंड टॉक्स
कभी धड़कन की रफ़्तार तो कभी आँखों की नमी... इस डायरी के हर पन्ने पर सिर्फ उस एक शख्स का अक्स है...🥲
Read
उर्दू नज़्में
क्या उर्दू के अल्फ़ाज़ और शायरी की तहज़ीब आज भी रूह को सुकून देती है? 💚
Read
Almost इश्क़
जो कहानी कभी पूरी ही नहीं हुई, क्या उसका दर्द मुकम्मल मोहब्बत से भी ज़्यादा गहरा होता है? 💔
Read
कसमें भी दूँ तो क्या तुझे?
क्या आपकी मोहब्बत ने भी आपको इस मोड़ पर ला खड़ा किया है?✒️
Buy Now
मेरा पहला जुनूँ इश्क़ आखरी
मोहब्बत सब करते हैं, लेकिन ऐसा जूनून... जो आख़िरी साँस तक ख़त्म न हो...📌
Buy Now

📚 Explore More Series

Discover worlds written by RishNova

Utsav Diary
Festival emotions, traditions & Indian celebrations.
Read Now →
Divya Bhakti Sangrah
Devotional poetry inspired by divine energy & faith.
Read Now →
Almost Ishq
Modern love, incomplete feelings & silent connections.
Read Now →
Love, Lies & Zindagi
Short emotional pieces based on real-life love moments.
Read Now →
Manthan S2
Deep thoughts, self-discovery & inner conflicts.
Read Now →
Vibhutiyan
Inspirational stories of great personalities.
Read Now →

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.