मंथन — संकल्प से सफ़र की ओर : Season–1
समय आ गया है परिवर्तन का : प्रार्थना 🪷
जीवन के हे कर्णधार,
है भूल रहा अस्तित्व ज्ञान,
लहरों की लतिकाओं से,
हमको दो अमरत्व दान,
निर्मम रण का पग-पग,
है ललकार बना जीने का,
थमना ही असिधार बना है,
नभ की चोटी चढ़ने का,
पथ है त्रिलोक विजय की,
संघर्षों में समर्पन का,
समय आ गया है परिवर्तन का,
समय आ गया है परिवर्तन का।
बंद किताबों के पन्नों सी,
जिनको यत्नों ने पाला है,
राख हुआ सब कुछ तप कर,
आलस्य जिनकी माला है,
तू पूर्ण ईकाई जीवन की,
छोड़ चंचल मन का आलस्य,
सम्पूर्ण विश्व है ढूंढ रहा,
उलझा हुआ जीवन रहस्य,
ज्योति ज्ञान है बुला रही,
यह पथ है कर्मों के कीर्तन का,
समय आ गया है परिवर्तन का,
समय आ गया है परिवर्तन का।
किताब : ये आसमां तेरे कदमों में है
🌿 Written by Rishabh Bhatt 🌿
✒️ Poet in Hindi | English | Urdu
💼 Engineer by profession, Author by passion
Follow Author
Download PDF Amar Ujala Kavya Buy Book
Rishabh Bhatt
कभी कभी शब्द खुद आपके दिल की गहराई से बाहर निकल आते हैं, बिना किसी हिदायत के, और हर अल्फ़ाज़ अपने आप एक रास्ता दिखाने लगता है। “मंथन – संकल्प से सफर की ओर” कुछ ऐसा ही सफर है — एक यात्रा, जहाँ हर कविता हमारी आत्मा की गूंज को पहचानती है। मेरी पहली कविता “परिवर्तन का समय” भी इसी series का हिस्सा है, और ऐसा लगता है जैसे हर शब्द खुद ईश्वर की ओर से भेजा गया हो, जो सोचने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
इस series में लिखी कई कविताएँ थोड़े कठिन शब्दों वाली भी हैं, मगर हर एक को पढ़ते हुए आप उनका असली एहसास महसूस कर पाएँगे। यही इसका जादू है — दिल खुला हो तो हर अल्फ़ाज़ आपके अंदर उतर जाता है।
लगभग सभी कविताएँ Amar Ujala Kavya पर प्रकाशित हैं और ये मेरी किताब “ये आसमा तेरे कदमों में है” से लीं गईं हैं। मेरी किताबें Amazon, Flipkart, Notion Press, Pothi.com सहित दुनिया भर की सैकड़ों प्लेटफ़ॉर्म्स पर उपलब्ध हैं।
मैं ऋषभ भट्ट, profession से एक engineer हूँ, मगर soul जैसे एक लेखक और कवि की है। शब्दों के बीच छुपा हर एहसास धीरे-धीरे दिल और आत्मा में उतरता है और बिना बोले ही अपनी कहानी कह जाता है।
“मंथन – संकल्प से सफर की ओर” हर उस पाठक के लिए है, जो अपने अंदर की आवाज़ सुनना चाहता है, अपने संकल्प को पहचानना चाहता है, और अपने जीवन की राह को नई रोशनी और प्रेरणा के साथ जीना चाहता है।
हर पंक्ति में आपको प्रार्थना, शान्ति, अंतर्मन की खोज और संकल्प से सिद्धि की धुन सुनाई देगी। हर शब्द आपके अंदर की प्रेरणा को जागृत करेगा। तो पढ़िए, और बढ़ाइए कदम शब्दों से परे मन की गहराइयों में।✨
🕊️ Further Chapters of This Soulful Series
पथप्रदर्शक कर्त्तव्य 🌸
हो जहां सत्य का प्रतीक ये गगन, गा रही हो जहां ये प्रकृति धर्म का भजन...
Read Now →
कौन हूं मैं? 🪞
कर्म के प्रश्न रथ पर खड़ा क्यों मौन हूं मैं? अस्तित्व क्या है मेरा? कौन हूं मैं?
Read Now →
जीवन में काली 🌑
उस खुशबू की बगिया में न जाने कैसी ये डाली, रंग बिरंगे फूलों को पल भर में...
Read Now →
चंदन की चिता 🕯️
रेत की घड़ियां गिनें भर मुठ्ठीयों में, नासमझ मुझको उड़ाए जा रही, ये चंदन की चिता...
Read Now →
बंधन मुक्ति 🕊️
तज माया सर्व सत्य अंत उत्पत्ति का, अमर आत्मा बोध कर जीवनसुधा सम्पत्ति का...
Read Now →

Very nice poetry
ReplyDelete👌👌👌👌
बहुत सुन्दर रचना
ReplyDeleteBahut sundar kabita
ReplyDeleteGood
ReplyDeleteसुन्दर रचना
ReplyDeletevery nice poetry 👌👌
ReplyDelete