Almost Ishq 💔– Heart Break Poetry Playlist | Rishabh Bhatt

Profile Pic
Almost Ishq
'Almost Ishq'—यह महज़ शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि उन दबी हुई सिसकियों और अधूरी मुस्कुराहटों का आईना है, जिन्हें अक्सर हम दुनिया की नज़रों से छिपाकर रखते हैं। यह सीरीज़ उन लम्हों के नाम है जो हमारे तो थे, पर हमारी किस्मत में न लिखे जा सके।
कभी सोचा है कि वह क्या था? जो न दोस्ती थी और न मुकम्मल मोहब्बत, बस उसके बीच का वह खालीपन, जहाँ हम आज भी कहीं ठहर से गए हैं। यहाँ हर नज़्म आपको उस मोड़ पर ले जाएगी जहाँ आपने पहली बार किसी की आहट पर पलकें झुकाई थीं, या जहाँ आख़िरी बार किसी का हाथ छोड़ते वक्त रूह का एक हिस्सा वहीं छूट गया था।
इसमें वह टीस है जो रात के सन्नाटे में अक्सर सीने पर भारी महसूस होती है। यह उन लोगों के लिए है जो आज भी पुरानी चैट पढ़ते हैं, जो भीड़ में भी एक चेहरे को तलाशते हैं, और जो जानते हैं कि कुछ लोग ज़िन्दगी में दोबारा कभी नहीं आएँगे, फिर भी उनका इंतज़ार सबसे सच्चा है।
'Almost Ishq' उन रूहानी कहानियों का सफर है जहाँ दर्द में भी एक सुकून है। क्योंकि हर प्यार का मंज़िल तक पहुँचना ज़रूरी नहीं, कुछ का अधूरा रह जाना ही उन्हें ताउम्र के लिए अमर कर देता है। अगर आपका दिल भी किसी 'शायद' के सहारे धड़क रहा है, तो ये अल्फाज़ सीधे आपसे बात करेंगे।
Share Playlist Follow Author
Season 1
Chai Bas Ek Cup Hai ☕
पल ये थम जाए या तो वक्त कुछ और दे दे, ऐ ख़ुदा तूं चाहतों को मेरे इक दौर दे दे...
Befikri 🪹
मसला ये नहीं तू मुझे छोड़कर गई, तेरी यादें हैं जो मुझे अब तक संभालती हैं...
Share
Tujhe Taumr Pyaar Karta 🍂
चौदा वरस सिया बन तेरा इंतज़ार करता, तू चाहती तो मैं भी तुझे ताउम्र...
Share
Main Bhool Jaunga Tujhe 💔
हस्तियां मिट गईं इश्क़ में हम भी अलग थोड़ी न थें, जो टूट जाएं दूरियों से कमजोर ऐसी...
Share
Tum Bhool Sakogi Kya Mujhko? 🍁
नज़रों के तीखे काजल में होंठों की मीठी लाली था मैं, तूं फ़ूल थी मेरे बागों की कल तक जिसका...
Share
Sayane Ho Gaye Hain 🕰️
पलट कर देखना होता है गर पीछे कोई हो, हो सकता है मेरे खातिर तुम भी...
Share
Tumhari Kami Ko Poori Kaun Kar Payega? 🥀
फूलों की रुत को मौसमों के अलावा कौन भर पाएगा? तुम्हारी कमी को मेरी ज़िन्दगी में...
Share
Suna Tha Is Jahaan Mein Ek Khuda Bhi Hota Hai 🍁
छोड़के जाने की बात करते थे वो हर वक्त, उनके जाने से मालूम हुआ मजाक इतना बेहूदा...
Share
Tere Ishq Mein Aawara Hua Hoon 🥃 : Part 2
मैं जिस किताब का पन्ना हूँ वो किताब ही बन जाऊं, तुम सिर्फ मेरी रहो मैं तुझको लम्हों...
Share
Wo Jo Mere Khwabon Mein Rahi Hai 🌙
वो जो मेरे ख्वाबों में रही है, उसकी तय आज सादी हो रही है, लड़के वाले...
Share
Author
Rishabh Bhatt

यह सिर्फ एक सीरीज़ नहीं, इश्क़ की गलियों में लिखा गया सफ़र है। जहाँ हर मोड़ पर एक कहानी बसती है—कहीं अधूरी चाहतों की खामोशी, कहीं बिछड़ने की आह, और कहीं मिलने की दुआ।
हर शेर, हर पंक्ति दिल से निकली है… और उसी दिल तक पहुँचने के लिए लिखी गई है।
इस सीरीज़ की ज़्यादातर कविताएँ Amar Ujala Kavya पर भी प्रकाशित हैं, और इनमें शामिल कई रचनाएँ मेरी किताबों — मेरा पहला जुनूं इश्क़ आख़री, क़समें भी दूँ तो क्या तुझे?, मैं उसको ढूँढूँगा अब कहाँ... से ली गई हैं, और कुछ मेरी आने वाली किताबों में भी आपको फिर से महसूस होंगी।
मैं profession से एक Engineer हूँ, लेकिन by soul एक Poet and Author। मेरे शब्दों की दुनिया इश्क़, एहसास और खामोशियों से भरी है — जहाँ मैं हर लम्हे को शब्दों में कैद कर देने की कोशिश करता हूँ।
मेरी किताबें Amazon, Flipkart, Notion Press, Pothi.com और दुनिया भर के सैकड़ों प्लेटफ़ॉर्म्स पर उपलब्ध हैं।
“आशिक़ों की गली में” सिर्फ कविताएँ नहीं हैं — ये उन दिलों की धड़कनें हैं जो अब भी मोहब्बत पर यक़ीन करते हैं।
Rishabh Bhatt RishNova – Instagram ×
Rishabh Bhatt RishNova – Explurger ×
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.