Hanumat Daya Se Tumhari 🚩 – Rishabh Bhatt | Divya Bhakti Sangrah : Hanuman Ji Special

Rishabh Bhatt
0
पूरी सृष्टि के कष्ट हरने वाले संकटमोचन की अपार शक्ति और निश्छल भक्ति का एक ऐसा रूप, जो सीधे आपकी आत्मा को छू जाएगा

दिव्य भक्ति संग्रह

Hanuman Ji Special

हनुमत – दया से तुम्हारी

निर्भीक होकर भयाकुल जगत में, उछल चल रहा हूँ... दया से तुम्हारी, मैं जो पथ पर सरल चल रहा हूँ, हनुमत, दया से तुम्हारी। लाल पट धार कर, तन ये लाली रंगे, श्वेत श्रृंगार से यूं शरद में मनाली रंगे, काया मैं रूप तूं, ओस मैं धूप तूं, तेज तुमसे लिए सूर्य बन जल रहा हूँ, दया से तुम्हारी, मैं जो पथ पर सरल चल रहा हूँ, हनुमत, दया से तुम्हारी। राम को मैं जपूं या राम जिनसे मिलें? पुष्प दोनों अनूपम प्रणय से खिलें, प्राणों के हे प्रिये, स्वास तुमसे जिए, जोग में तेरी जोगी बना, सरोवर में जैसे– कवल खिल रहा हूँ, दया से तुम्हारी, मैं जो पथ पर सरल चल रहा हूँ, हनुमत, दया से तुम्हारी। आ दिखा दो दर्श, रूप कैसी रखें? हर घड़ी, हर प्रहर, नैन तुमको लखें, भावना प्रिय निरंतर तुम्हीं, श्याम–सत्य–सुन्दर तुम्हीं, हैं तरसते नेह, अश्रु लेकर विकल चल रहा हूँ, दया हो तुम्हारी, मैं जो पथ पर सरल चल रहा हूँ, हनुमत, दया से तुम्हारी। छोड़ भंगुर प्रवृति बन तुम्हारा अचल चल रहा हूँ, दया से तुम्हारी, मैं जो पथ पर सरल चल रहा हूँ, हनुमत, दया से तुम्हारी। 🌿 Written by Rishabh Bhatt 🌿 ✒️ Poet in Hindi | English | Urdu 💼 Engineer by profession, Author by passion

Follow RishNova

Where Emotions Turn Into Stories.

Follow

Follow On Aamar Ujala Kavya

A World Written in Feelings.

Follow

हनुमान जी पर एक विशेष कविता

ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌺
नमस्कार प्यारे पाठकों! RishNova परिवार की ओर से आप सभी को ज्येष्ठ महीने के पावन बड़े मंगलवार (बुढ़वा मंगल) की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएँ! बजरंगबली जी की कृपा आप सभी पर बनी रहे और वे आपके जीवन के सभी कष्टों को हर लें। जैसा कि आप सभी को याद होगा, 'हनुमान जयंती' के पावन अवसर पर जब मैं आपके लिए "है सिया देखती" कविता लेकर आया था, तब मैंने आप सभी से वादा किया था कि मैं बहुत जल्द पवनपुत्र हनुमान जी की अपार शक्ति और भक्ति पर एक विशेष कविता लेकर आऊंगा। आज, बड़े मंगलवार के इस शुभ अवसर पर, मैंने अपना वह वादा पूरा किया। हनुमान जी—जो शक्ति, साहस और समर्पण के साक्षात प्रतीक हैं। महादेव के ग्यारहवें रुद्र अवतार के रूप में, वे कलियुग में सबसे प्रमुख देवता माने जाते हैं, जो रामभक्तों की रक्षा करते हैं। यह कविता मेरी ओर से उस बजरंगी को समर्पित है, जिनके हृदय में सीता-राम बसते हैं और जो राम के काज के लिए अटूट समर्पित हैं। आशा है कि इस कविता ने आपके हृदय को हनुमान जी की भक्ति से घड़ी भर के लिए जरूर मिलाया होगा। यह कविता सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि बजरंगबली के चरणों में मेरी अटूट श्रद्धा का एक छोटा सा प्रयास है। मुझे पूरा विश्वास है कि संकटमोचन हनुमान जी की यह महिमा आपके भीतर भी एक नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करेगी। आपको यह कविता कैसी लगी, मुझे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। और अगर कविताएँ आपके दिल से बात करती हैं, तो हर Friday हमारे साथ जुड़े रहिए। हर सप्ताह कुछ नए एहसास, नए शब्द और नई भावनाएँ लेकर आते हैं। एक बार फिर RishNova परिवार की ओर से आप सभी को बड़े मंगलवार की अनंत शुभकामनाएँ। पवनपुत्र आपके जीवन के सभी संकटों को हरें और आपको सुख-समृद्धि प्रदान करें। ॥ जय श्री राम... जय बजरंगबली ॥ •💬 अगर आपको यह कविता अच्छा लगा हो, तो नीचे कमेंट में अपनी राय जरूर बताइए। •📲 इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी शेयर कीजिए। •📚 ऐसी ही कविताएँ, कहानियाँ और ब्लॉग पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहिए। ✨ •🌸 आपके स्नेह के लिए धन्यवाद — Team RishNova
भक्ति में डूबी अन्य कविताएं
हनुमत तेरे नाम से है
फूलों को मिलती सहारा बसंती, बागों का इस कोई माली तो है, निर्बल भी होकर डरूं क्यूँ प्रभु मैं? मुझ संग खड़ा तूं बलशाली तो है...
Read
बजरंग तुम्हारे सहारे मिलें
दयामय, कृपामय, जय–जय तेरी जय, हे सिद्धि अचल! हे बुद्धि अभय, हे विस्तृत हृदय! हे साहस निर्भय...
Read
हनुमान जी स्पेशल कविताएं
शक्तिशाली इतने कि पूरी लंका हिला दी, और सरल इतने कि राम चरणों में जिंदगी बिता दी! 🚩
Read
श्री गणेश स्पेशल कविताएं
गणेश वंदना से शुरू करें अपना दिन, बप्पा के स्पेशल शब्द यहाँ! 🌺
Read
सिया–राम स्पेशल कविताएं
अवध के राजा और जनक की लाडली... इस अनूठी कविता श्रृंखला को मिस न करें! 🔔
Read
राधेश्याम स्पेशल कविताएं
प्रेम की परिभाषा ही जहाँ से शुरू होती है, देखिए राधे-श्याम का वो पावन रूप! 🪈
Read
माता रानी स्पेशल कविताएं
ममता की मूरत और दुष्टों का संहार... माँ दुर्गा के रूपों की पावन पुकार! 🔱
Read
श्री शनि स्पेशल कविताएं
जिसकी किस्मत खुद शनिदेव लिख रहे हों, उसका काल भी क्या बिगाड़ेगा? 🙏🏻
Read
दिव्य भक्ति संग्रह
क्या आप ढूंढ रहे हैं आत्मिक शांति? क्लिक करें और डूब जाएं सर्व-ईश्वर भक्ति के इस महा-सागर में! 🙏
Read
उत्सव डायरी
हर उत्सव को बनाएं और भी खास, इन खूबसूरत और दिल को छू लेने वाली कविताओं के साथ! 🔔
Read

📚 Explore Our Writing Universe

Poetry • Stories • Emotions • Thoughts • Human Feelings

Utsav Diary
Festival emotions, traditions & Indian celebrations.
Read Now →
Divya Bhakti Sangrah
Devotional poetry inspired by divine energy & faith.
Read Now →
Almost Ishq
Modern love, incomplete feelings & silent connections.
Read Now →
Love, Lies & Zindagi
Short emotional pieces based on real-life love moments.
Read Now →
Manthan
Deep thoughts, self-discovery & inner conflicts.
Read Now →
Vibhutiyan
Inspirational stories of great personalities.
Read Now →

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default