Vinayak Mere 🕉️ – Rishabh Bhatt | Divya Bhakti Sangrah : Ganesh Ji Special

दिव्य भक्ति संग्रह

Shree Ganesh Special

विनायक मेरे

हो आए तुम्हीं लाज रखने भगत की, हृदय ऊषा से हैं डगमगाएं मेरे, एक आस सबन की मुझपे लगी, भय मुझमें कदम गिर न जाएं मेरे, विघ्नों के हारता, ‘मेरी सुनो’, मैं चल दूं, डगर तुम ही चुनो, कृपा दो भर भर, बाकी सब जो लायक मेरे, मेरे सबसे बड़े धन तुम ही विनायक मेरे। हे लगा दो प्रभु छवि पलकों पे, हर पल तुम्हें खुद में पाया करूं, मेरे सुख में मोदक कम ही रखो, कि मृदुता हृदय की चढ़ाया करूं, रैन अखियां लगीं चैन मुझको नहीं, मन भटकता रहा शयन मेरा नहीं, दुविधा की मेरे, बनो विघ्नहर्ता सहायक मेरे, मेरे सबसे बड़े धन तुम ही विनायक मेरे। सद्भावना का विस्तार दो मनुज को, आत्म ही निरंतर तुम्हें पूजा करे, कर दिया जब मनन चित का तुमको, तो अहंकार से भी भला क्यूँ डरे? श्वास के संकल्प तुम ही सारे हुए, हम तुम्हारे, प्रभु तुम हमारे हुए, बने सबसे बड़े प्रेरणा, नायक मेरे, मेरे सबसे बड़े धन तुम ही विनायक मेरे। 🌿 Written by Rishabh Bhatt 🌿 ✒️ Poet in Hindi | English | Urdu 💼 Engineer by profession, Author by passion

Follow RishNova

Where Emotions Turn Into Stories.

Follow

Follow On Aamar Ujala Kavya

A World Written in Feelings.

Follow

विघ्नहर्ता का आगमन

इस गणेश पूजा बप्पा के आशीर्वाद से महके आपका जीवन
नमस्ते प्यारे पाठकों! आप सभी को गणेश पूजा की ढेरों शुभकामनाएँ! 🌺 यह पावन अवसर हमारे घरों में खुशियाँ, समृद्धि और एक नई सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। चारों तरफ गूंजता 'गणपति बप्पा मोरया' का जयकारा हमारे दिलों को एक अनोखे उत्साह और सुकून से भर देता है। आइए, इस खास दिन पर हम सब मिलकर बप्पा का स्वागत करें और उनके जीवन से जुड़ी कुछ बेहद खूबसूरत और गहरी बातों को समझें। गणेश जी सिर्फ देवताओं में प्रथम पूजनीय ही नहीं हैं, बल्कि वे बुद्धि, विवेक और कला के अधिष्ठाता भी हैं।किसी भी शुभ काम की शुरुआत उनके नाम के बिना अधूरी मानी जाती है। बप्पा का हर रूप हमें जीवन जीने की एक नई सीख देता है: • बड़ा सिर (महाकाय): यह हमें बड़ा सोचने और अपनी बुद्धिमत्ता को बढ़ाने की प्रेरणा देता है। • छोटे नेत्र: यह जीवन में गहरी एकाग्रता (Focus) और सूक्ष्म दृष्टि रखने का संदेश देते हैं। • बड़े कान: एक अच्छे श्रोता बनने की कला सिखाते हैं, यानी पहले सबकी सुनें, फिर फैसला लें। • लंबी सूंड: यह बदलती परिस्थितियों के प्रति हमेशा अनुकूल (Adaptable) रहने का प्रतीक है। इस गणेश पूजा हमारी शुभकामनाएं हमारी पूरी टीम और इस ब्लॉग परिवार की ओर से प्रार्थना है कि बप्पा आपके जीवन के सभी दुखों और विघ्नों को हर लें। आपके घर में रिद्धि-सिद्धि (बुद्धि और समृद्धि) का हमेशा वास हो। इस उत्सव के माहौल को अपनों के साथ प्यार और मीठे मोदक के साथ मनाएं। एक बार फिर से आप सभी को गणेश चतुर्थी और गणेश पूजा की हार्दिक बधाई! गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया! •💬 अगर आपको यह कविता अच्छा लगा हो, तो नीचे कमेंट में अपनी राय जरूर बताइए। •📲 इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी शेयर कीजिए। •📚 ऐसी ही कविताएँ, कहानियाँ और ब्लॉग पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहिए। ✨ •🌸 आपके स्नेह के लिए धन्यवाद — Team RishNova
भक्ति में डूबी अन्य कविताएं
मैं गाता तुम्हें
प्रसाद अनुराग का हूँ चढ़ता तुम्हें, मैं गाता तुम्हें... प्राण दाता तुम्हें...
Read
हे बप्पा! तेरी आरती उतारूं
मोह के जंजाल हैं पाले जिसे, हाथ उसके पकड़ तू सम्हाले उसे...
Read
हे बप्पा! हम तुम्हरे सहारे
हर कष्ट के हिम दया से पिघल जाएं, मन की कटुता मनुज जो मन से हटाएं...
Read
श्री गणेश स्पेशल कविताएं
गणेश वंदना से शुरू करें अपना दिन, बप्पा के स्पेशल शब्द यहाँ! 🌺
Read
सिया–राम स्पेशल कविताएं
अवध के राजा और जनक की लाडली... इस अनूठी कविता श्रृंखला को मिस न करें! 🔔
Read
राधेश्याम स्पेशल कविताएं
प्रेम की परिभाषा ही जहाँ से शुरू होती है, देखिए राधे-श्याम का वो पावन रूप! 🪈
Read
माता रानी स्पेशल कविताएं
ममता की मूरत और दुष्टों का संहार... माँ दुर्गा के रूपों की पावन पुकार! 🔱
Read
दिव्य भक्ति संग्रह
क्या आप ढूंढ रहे हैं आत्मिक शांति? क्लिक करें और डूब जाएं सर्व-ईश्वर भक्ति के इस महा-सागर में! 🙏
Read
उत्सव डायरी
हर उत्सव को बनाएं और भी खास, इन खूबसूरत और दिल को छू लेने वाली कविताओं के साथ! 🔔
Read
Manthan 🪷
Self-Discovery & Reflective Poetry Playlist
Read

🌳 Explore My Writing Universe

Har branch ek nayi duniya... Poetry, emotions, nazmein, stories aur zindagi ke ehsaas.

RishNova

Poetry • Stories • Emotions • Thoughts • Human Feelings
❤️

Aashiqon Ki Gali Me

Ishq, heartbreak aur mohabbat ke adhure ehsaason se bhari premium poetry series.

Read Series →
🌙

Urdu Nazmein

Dil ko choo lene wali Urdu kavitaayein aur soulful nazmein ek cinematic andaaz me.

Read Series →

Manthan

Self-discovery, deep emotions aur real thoughts ka perfect blend.

Read Series →
🕉️

Divya Bhakti Sangrah

Bhakti, shanti aur spiritual vibrations se bhari devotional poetry collection.

Read Series →
🎭

Sanatya

Sanatan culture, divine stories aur spiritual emotions ka beautiful reflection.

Read Series →
🪔

Utsav Diary

Festivals, traditions aur Indian emotions ko celebrate karti poetic diary series.

Read Series →

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.