मैं मन में डालूं रे,
सुन होती घुंघरू में गुंजन,
आकर्षण बन खींचे रे हर पल,
कान्हा तेरी मुरली की धुन,
नैना जब से मैं खोली हूँ,
छवि तेरी रंगों में भर आई है,
सावन की टिप टिप बूंदों में,
रे बरखा ही मधुबन को भाई है,
अब क्या बोलूं मैं!
स्वर, मेरे सुनना चाहे कानों की बाली,
पग पग डालूं मैं,
मदिरा के बिन ही होती मतवाली,
पकड़ो न उसको कोई,
कण जो सांसों से उसके बहती जाती,
रूहों को छू छू मेरे रे,
क्यूँ इतना वो इठलाती?
लागी है मुझमें आज लगन,
कान्हा मैं तुझको पाना चाहूं,
डग डग अचरज की ठुकराकर,
चरणों में तेरी आना चाहूं,
सुन सुन मधु चंदा में जो,
शीतलता का पाई मैं पानी रे,
अब मोह करूं क्या दुनिया की?
बन प्रेम रतन की दीवानी रे।
किताब : देव वंदना
🌿 Written by Rishabh Bhatt 🌿
✒️ Poet in Hindi | English | Urdu
💼 Engineer by profession, Author by passion
Poet, Author & Engineer
Words are my way of turning silence into emotions.
Author of 9 published books in Hindi, English & Urdu – from love and heartbreak to history and hope.
My works include Mera Pahla Junu Ishq Aakhri, Unsaid Yet Felt & Sindhpati Dahir 712 AD.
💫 Writing is not just passion, it’s the rhythm of my soul.
📚 Read my stories, and maybe you’ll find a part of yourself in them.