चांद को दावत पर
दरीचे से बुलाएंगे,
अगली करवा चौथ
हम दोनों साथ में मनाएंगे,
अपनी दुल्हनियां को लेने
हम सेहरा सजाकर आएंगे,
अगली करवा चौथ
हम दोनों साथ में मनाएंगे।
जमाना बढ़ चुका है आगे
अब सोचना क्या है !
हमारे प्यार को जानू
सफ़र ये देखना क्या है !
हदों को पार करते हैं,
चलो हम प्यार करते हैं,
तुम्हारी चुड़ियों की शाॅपिंग
साथ में करने जाएंगे,
अगली करवा चौथ
हम दोनों साथ में मनाएंगे,
तुम्हारे बाल के गजरे
कुमुदिनी तोड़कर बनाएंगे,
अगली करवा चौथ
हम दोनों साथ में मनाएंगे।
तुम्हारे काॅल की रिंग
दिलों में हर वक्त बजती है,
कोई मैसेज मेरी तुम खास हो
जो नूर जैसी सजती है,
मेंहदी, काजल, पायल, लिपस्टिक,
पहन लेना और लहंगा,
सादी वाले जोड़े से भी
खरीद लाउंगा और महंगा,
गिलास का पानी
तुम्हारी होठों तक ले जाएंगे,
अगली करवा चौथ
हम दोनों साथ में मनाएंगे,
सादी के सात वचन
एक बार फिर दोहराएंगे,
अगली करवा चौथ
हम दोनों साथ में मनाएंगे।
तुम्हारी उम्र के लिए
भूखे हम भी रह जाएंगे,
अगली करवा चौथ
हम दोनों साथ में मनाएंगे,
अपनी दुल्हनियां को लेने
हम सेहरा सजाकर आएंगे,
अगली करवा चौथ
हम दोनों साथ में मनाएंगे।
- Rishabh Bhatt