Tumne Mujhe Rok Liya Hai 🍁 – Rishabh Bhatt | Ehsaas–E–Ishq
personRishabh Bhatt
May 08, 2023
0
share
एहसास–ए–इश्क़ 🫰🏻: Season–1
तुमने मुझे रोक लिया है 🍁
ये अजीब सी बात है न —
कि मैं तुम्हें पाना नहीं चाहता,
और खोना भी नहीं चाहता।
पर हमेशा की तरह,
आज भी तुमने मुझे रोक लिया है।
मैं जानता हूं!
मेरा खुद को तकलीफ़ देना
तुम्हें पसंद नहीं है,
लेकिन ये —
यादों के तकलीफ़ों से कम है।
मुझे याद है —
तुम्हारे साथ गुज़ारे वो कुछ पल,
जिसमें मैंने ज़िंदगी के
सबसे खूबसूरत लम्हों को महसूस किया है।
याद हैं मुझे तुम्हारे वो लफ़्ज़,
जिनकी गूंज आज भी मेरे कानों में —
तुम्हारी पायल की तरह बजती रहती है।
मैंने तुम्हारी आंखों में
अपनी ज़िंदगी के सबसे हसीन ख़्वाब देखे हैं,
तुम्हारे होंठों में मोहब्बत की उड़ान,
और ज़ुल्फ़ों में सावन की बरसात देखी है।
मगर अब मैं तुमसे दूर जाना चाहता हूं,
इतना दूर!
कि जहां सूरज की रौशनी भी
अपने ताप को न महसूस कर सके।
जहां गुलाब भी
अपनी खूबसूरती —
अपने महक़ को भूल जाए।
एक तस्वीर के सहारे
सांसों को तसल्ली देते-देते थक चुका हूं,
टूटे हुए शीशे की तरह
उम्मीदें एकदम टूट चुकी हैं।
आज तो दिन की दुपहरी भी
शामों सी हो गई है।
और —
हमेशा की तरह, आज भी
तुमने मुझे रोक लिया है....।
🌿 Written by Rishabh Bhatt 🌿
✒️ Poet in Hindi | English | Urdu
💼 Engineer by profession, Author by passion
मैं वो नहीं लिखता जो दिखता है, मैं वो लिखता हूँ जो दिल महसूस करता है। हर अल्फ़ाज़ किसी अधूरी ख़्वाहिश, किसी मुस्कुराते दर्द या किसी न मिटने वाली याद से जन्म लेता है।
I’m an Engineer by profession, but a Poet and Author by soul. मेरी कलम ने जब पहली बार मोहब्बत को छुआ, तब से हर लाइन किसी एहसास की तरह बहती चली गई। मैं अपने इस ब्लॉग RishNova और Amar Ujala, Pocket Novel, प्रतिलिपि, Blue Rose Publisher जैसे platforms पर अपने शब्दों से दिलों तक पहुँचने की कोशिश करता हूँ।
मेरी किताबें —
मेरा पहला जुनूं – इश्क़ आख़री
ये आसमा तेरे कदमों में है
Incompleteness At Every Turn
…और कई अन्य कहानियाँ, Notion Press, Pothi.com, Amazon, Flipkart सहित सैकड़ों platforms पर उपलब्ध हैं।
मेरे लिए लिखना इश्क़ का दूसरा नाम है — जहाँ हर लाइन किसी की याद में भीगती है, और हर विराम किसी अधूरे ख्वाब को पूरा करने की कोशिश करता है।
मैं मोहब्बत नहीं लिखता, उसे जीता हूँ — हर बार, हर शब्द के साथ। ✨