Love, Lies & Zindagi : Season-1
Honthon Mein Kal Ye Baat Ho Na Ho 🌿
हवाओं में फिर ये मोहब्बत की बरसात हो न हो,
छूले पलक को मेरी होंठों में कल ये बात हो न हो,
छूले पलक को मेरी....
करीब आती है क्यूं इतनी सम्हलके बाहें आपकी,
भर लीजिए जी भरके मुझे यूं हों निगाहें आपकी,
कलियों में फिर ये गुलाबी हंसीं इक रात हों न हो,
अरसे मिले न मिलें हम, ऐसी मुलाकात हो न हो,
छूले पलक को मेरी होंठों में कल ये बात हो न हो।
रंगों में ढूंढ लाई आपको रोमानी तस्वीरें ख्वाब की,
लड़खड़ा रहे हैं कदम आज तो, हो नशा शराब की,
मैं, तुम जहां में रहें, फिर ये हम वाली बात हो न हो,
हवाओं में फिर ऐसी मोहब्बत की बरसात हो न हो,
छूले पलक को मेरी होंठों में कल ये बात हो न हो,
हवाओं में फिर ये मोहब्बत की बरसात हो न हो,
छूले पलक को मेरी होंठों में कल ये बात हो न हो।
किताब : मेरा पहला जुनू इश्क़ आखरी
🌿 Written by Rishabh Bhatt 🌿
✒️ Poet in Hindi | English | Urdu
💼 Engineer by profession, Author by passion
Follow Author Download PDF Amar Ujala Kavya Buy Book
