Love, Lies & Zindagi : Season-1
Tumhare Bheege Aur Khule Baal 🌧️
अगर कोई मुझसे पूछे,
कि दुनिया का सबसे सुन्दर view क्या है?
तो मैं एक ही जवाब दूंगा—
'तुम्हारे भीगे और खुले बाल',
जन्नत कही जाने वाली कश्मीर भी
तुम्हारी इस अदा के सामने
फिकी सी लगती है।
शायद इसीलिए, जब भी मैं
झरनों को देखता हूं,
बारिश की बूंदें मेरे ज़हन को छूती हैं,
तो एक ही एहसास मेरे दिल में आता है—
कि तुमने मेरे ऊपर
अपने भीगे बालों को झटक दिया है।
तुम मेरी ज़िन्दगी में कुछ यूं हो,
कि जितनी बार मंदिरों में घंटियां नहीं बजतीं,
दरग़ाहों में कुन-फाया नहीं गाए जाते हैं,
उससे कहीं ज़ादा मैं तुमको
अपनी रूहों में बासाता हूं।
बाज़ार की हर तस्वीर में
मुझे सिर्फ तुम नज़र आती हो,
आईने में भी मैं खुद को नहीं,
बस तुम्हें देखना चाहता हूं,
और अपने नश नश में
ताउम्र सिर्फ़ तुम्हें जीना चाहता हूं।
किताब : मेरा पहला जुनू इश्क़ आखरी
🌿 Written by Rishabh Bhatt 🌿
✒️ Poet in Hindi | English | Urdu
💼 Engineer by profession, Author by passion
Follow Author
Download
Amar Ujala Kavya Buy Book
