आंखों की पुतली से सपने बादल की देखा हूं,
धाराओं में बहता चलता जीवन की गतिमय रेखा हूं,
संघर्षों की पंखें पसार,
मुश्किल हालातों में कर हुंकार,
दीपक की जलती बाती में रात अंधेरी सोया हूं,
पाई पाई मेहनत से जीत की खेती बोया हूं।
हिम की करवट लेकर, अंगारों पर अंगड़ाई लेता हूं,
सपनों के चूम गहन को खुली आंख से सोता हूं,
हंसने वालों का क्या मजाल,
खेल की बाज़ी, अपनी चाल,
उम्मीदों की रश्मि पकड़ तारों को हर दिन खोया हूं,
पाई पाई मेहनत से जीत की खेती बोया हूं।
रेत का काम है गिरना, वक्त का कांटा चलता रहता है,
जल धाराओं के जैसे सांसों को प्रतिपल गहता है,
दो चार पहर की जीवन नैया,
कब तक रुकना टिकना है भैया?
हंसते खिलते चहेरे के पीछे सौ बार डूब कर रोया हूं,
पाई पाई मेहनत से जीत की खेती बोया हूं।
🌿 Written by Rishabh Bhatt 🌿
✒️ Poet in Hindi | English | Urdu
💼 Engineer by profession, Author by passion
कभी हार मान लेने का मन हुआ, तो कलम ने कहा — “ज़िद्द ज़िंदा है।” यहीं से शुरू हुई इस सीरीज़ की कहानी — उन लोगों की, जो टूटे तो सही, मगर बिखरे नहीं। जो गिरे, मगर हर बार उठ खड़े हुए।
‘Zidd Zinda Hai’ सिर्फ कविताओं का नाम नहीं, एक सोच है — कि हालात कितने भी कठिन क्यों न हों, अगर हौसला सांस ले रहा है, तो जीत अब भी मुमकिन है।
इस सीरीज़ की कई कविताएँ Amar Ujala Kavya पर भी प्रकाशित हैं और ये मेरे किताब “ये आसमां तेरे कदमों में है” का भी हिस्सा हैं।
मैं ऋषभ भट्ट, profession से एक engineer पर दिल से एक Writer हूँ। मेरी कलम ने हमेशा कोशिश की है कि शब्द सिर्फ पढ़े न जाएँ, बल्कि किसी के भीतर सोई हुई उम्मीद को जगाएँ।
मेरी किताबें — मेरा पहला जुनूं इश्क़ आख़री, ये आसमाँ तेरे क़दमों में है, Sindhpati Dahir 712 AD …और कई अन्य रचनाएँ Notion Press, Pothi.com, Amazon, Flipkart सहित सैकड़ों प्लेटफ़ॉर्म्स पर उपलब्ध हैं।
एक आखरी बात, ‘जब तक साँसें हैं, जब तक सपने ज़िंदा हैं, ज़िद्द भी ज़िंदा है। 💪✨’