Akhand Bharat Ka Geet 🇮🇳 – Rishabh Bhatt | Aye Watan Tere Liye
personRishabh Bhatt
February 04, 2022
0
share
ऐ वतन तेरे लिए 🇮🇳 : Season – 1
अखण्ड भारत का गीत ✨
समय की अंगड़ाई के साथ
जीवन ने जब पनपना शुरू किया,
तभी चलीं वेदों की ऋचाएं…
चलें मिलन को राम-सिया,
मुरली वाले की मुरली ने
गीता का मधु दान किया।एक हाथ ने बुद्ध दिए,
महावीर दिए…
दूजे ने तलवार लिया।
फिर तो…
ये दौर कहाँ रुकने वाला था????एक पुत्र ने अपनी शिखाओं को खोल…
अखण्ड स्वास को खोल दिया।
एक ने विश्व विजेता के आगे
अपने तलवारों से बोल दिया।
फिर कभी उस स्तम्भ की यादें,
जिस पर सत्यमेव जयते ने श्रृंगार किया।
तो कभी उस स्वर्णिम युग की यादें,
जिसने विश्व को ज्ञान का आधार दिया।
फिर भी…
समय चलता रहा…कुछ लुटेरों की लालसाओं ने
अपने क्रूरता से बरसात किया,
कभी पुस्तकें आग में जलीं,
तो कभी तलवारों ने आघात किया।
पर समय के साथ परिवर्तन होता रहा,
और समय ने हिन्दुस्तान दिया।
हम वसुधैव कुटुंबकम् के धारक,
हमने सबका सम्मान किया।
फिर…
राहें अपनी राह बनाती रहीं…
और सात समंदर पार कर
गोरों ने हमसे शुरू व्यापार किया।
हम अतिथि देवो भव: गाते रहें,
उन्होंने बन्दूकों को तान लिया।
फिर रानी की मर्दानी संग,
वीरों की टोली ने शुरू एक संग्राम किया।
लाठी ऐनक वाले के राही…
चलें जिन्होंने…
हिन्द फौज और इंकलाब का नाम दिया।
फिर…
तीन रंग से मिश्रित ध्वज लहराया,
एक राग में सबने जन-गण-मन को गाया।
🌿 Written by Rishabh Bhatt 🌿
✒️ Poet in Hindi | English | Urdu
💼 Engineer by profession, Author by passion
अपने देश के लिए लिखना मेरे लिए सिर्फ काम नहीं, बल्कि एक एहसास और जज़्बा है। हर अल्फ़ाज़ में मिट्टी की खुशबू, वीरों की गूँज और वतन का गर्व समाया है।
मैं professionally engineer हूँ, लेकिन दिल और आत्मा से poet और author। मैं Amar Ujala और Pocket Novel platforms पर भी अपनी कविताएँ और कहानियाँ साझा करता हूँ। मेरी किताबें Notion Press, Pothi.com, Amazon, Flipkart और दुनिया भर की दर्जनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं।
मेरी प्रमुख रचनाओं में शामिल हैं: मेरा पहला जुनूं इश्क़ आख़री, ये आसमा तेरे कदमों में है, Incompleteness At Every Turn, Sindhpati Dahir 712 AD और कई अन्य किताबें, जो हर पाठक के दिल तक मेरी भावनाओं और सोच की गहराई पहुँचाती हैं।
मेरी कोशिश है कि मेरे शब्द सिर्फ पढ़े न जाएँ, बल्कि महसूस किए जाएँ—देशभक्ति, प्रेम और जीवन के हर पहलू की गूँज के साथ। ✨
🪔💫 वंदे मातरम 🇮🇳🙏🏻