Almost Ishq : Season–1
Suna Tha Is Jahaan Mein Ek Khuda Bhi Hota Hai 🍁
अपनों का छलावा गैरों से भी जुदा होता है,
सुना था इस जहाँ में एक खुदा भी होता है,
छोड़के जाने की बात करते थे वो हर वक्त,
उनके जाने से मालूम हुआ मजाक इतना बेहूदा होता है,
हमदर्दी की आड़ में उन्हें मिलना ही नहीं था,
वरना पुलिस भी ढूंढ लेती है जो गुमशुदा होता है,
'बाय' पर बातें खत्म हो जाती थीं हर रोज ही,
किसको पता था कि आखरी मिलन का नाम अलविदा होता है,
कपड़ों की तरह इश्क को भी बाजार में नीलाम कर देते हैं,
वही, जिनका मक़सद केवल फायदा होता है,
बंदिशो के नाम पे उन्होंने रोक रखा था मुझे,
कोई बता दे जरा, क्या इश्क करने का भी कायदा होता है?
इश्क समझ, जिम्मेदारीयों को उठाता रहा दिन-ब-दिन,
हंसने वालों ने कहा, बोझ गधे के पीठ पर ही लदा होता है,
जिनके ख्वाहिशों में कोई और चांद आ गया हो,
उनका करवा चौथ करना बस फ़र्जअदा होता है,
सितमगर निगाहों से इश्क बता, जहर पिला दी उन्होंने,
क्या जुल्म इससे भी गहरा कोई बखुदा होता है?
अपनों का छलावा गैरों से भी जुदा होता है,
सुना था इस जहाँ में एक खुदा भी होता है।
किताब : मैं उसको ढूढूंगा अब कहां?
🌿 Written by Rishabh Bhatt 🌿
✒️ Poet in Hindi | English | Urdu
💼 Engineer by profession, Author by passion
Follow Author Download PDF Amar Ujala Kavya Buy Book
✨ Curated Series
❤️ Love & Longing
Ahsaas-E-Ishq
दुनिया में सबसे हसीं अहसास जिसने बेजान सी जिंदगी को भी मुस्कुराना सिखा दिया...
Explore
💔 Fractures & Farewells
🌙 Melancholy & Silence
Dil Ki Gahraiyon Se Kuch
बाहर से सब ठीक है, पर अन्दर एक समंदर है जिसे आँखों से बहने का रास्ता नहीं मिला...
Explore
🕉️ Sacred & Divine
Aye Watan Tere Liye
मिट्टी की खुशबू और बलिदान की गाथा—शब्दों में पिरोया हुआ राष्ट्र के प्रति अटूट प्रेम...
Explore
🔥 Self & Growth
Zidd Zinda Hai
मुश्किलें कितनी भी हों, अगर जुनून में आग और इरादों में 'ज़िद' है, तो जीत मुमकिन है...
Explore
🧠 Thoughts & Philosophy
Vibhutiyan
इतिहास के पन्नों से, शख्सियतों का सफर, शब्दों की जुबानी। आइए मिलते हैं दुनिया के गौरवशाली रत्नों से...
Explore
Sindhpati Dahir
इतिहास के धुंधले पन्नों से निकलकर आ रही है उस अंतिम हिंदू सम्राट की गाथा—महाराजा दाहिर सेन...
Explore
🌍 Society & Truth
Homeful
मकान तो ईंटों से बनते हैं, पर 'घर' बनता है उन अपनों से जो हमें बिना शर्त प्यार करते हैं, परिवार और रिश्तों के नाम...
Explore
Parallel Lives
क्या हो अगर हमारी हर अधूरी ख्वाहिश किसी दूसरी दुनिया में सच हो रही हो? आइए, तलाशते हैं अपनी 'Parallel Lives'...
Explore
Sanatya
न आदि है, न अंत है, जो कण-कण में जीवंत है... वही शाश्वत सत्य, वही मेरा 'सानत्य' है...
Explore
