Homeful 🏡❤️ : Season-1
Jo Sabse Paagal Hoti Hai 🎀
कई रिश्ते हैं इस दुनिया में,
कोई दिल की धड़कन होती है,
कोई ममता की काजल होती है… ✨
फिर भी एक दोस्त है,
जो सबसे पागल होती है 😄
पापा का ग़ुस्सा या भाई का उनसे डर,
दोनों का लेवल उसके थर्मामीटर में है 🌡️
करप्शन तो खत्म ही नहीं हो सकता,
जबतक ब्लैकमेलिंग और घूंस लेना
उसके कैरेक्टर में है 😉
हिम्मत तो देखो!
सबकी नाराजगी में हिस्सेदार बनने
पहुंच जाती है 💪
बात-बात पर रोने वाली,
"निकलो, थप्पड़ खाएगी, चुप रहो!"
सुनकर भी मुस्कुराती है 😊
मम्मी की बातों का उसपे कोई
असर ही नहीं होता,
मगर जिम्मेदारी ले ले,
तो घर का कोई भूखा नहीं सोता ❤️
किताबें, नाॅवेल्स सब में
महलों की कोई रानी होती है,
हर घर में लेकिन बहनों की
सबसे खूबसूरत कहानी होती है… 👑💖
🌿 Written by Rishabh Bhatt 🌿
✒️ Poet in Hindi | English | Urdu
💼 Engineer by profession, Author by passion
Follow Author Download Amar Ujala Kavya Buy Book
