Love, Lies & Zindagi : Season-1
Mera Mehboob Aaya Hai 🎨
कलम के रास्ते अल्फाज़ कागज पर बिखरे हैं,
मेरा महबूब आया है... नज़ारों आओ! फूल बरसाओ!
ऐ बहार! ऐ गुलशन! ऐ सुहाने मंजर!
अदाओं की तितली मेरे बाग में आई है,
हकीकत से वाकिफ न थी ज़िन्दगी,
नींद आंखों में जैसे इक ख़्वाब लाई है,
सुर्ख़ होंठों की तरानों में बदली है,
लफ़्ज़ों में सिसकियों की नई मिज़ाज छाई है,
मेरा महबूब आया है... नज़ारों आओ! फूल बरसाओ!
इन सितारों की मंजिल झिलमिलाती रात जैसी है,
नई रीति रिवाजों में ये आजिज बात कैसी है,
बुझे दिल में दिखीं जलते सदाओं की रौनक,
मेरा महबूब आया है... नज़ारों आओ! फूल बरसाओ!
कलम के रास्ते अल्फाज़ कागज पर बिखरे हैं,
मेरा महबूब आया है... नज़ारों आओ! फूल बरसाओ!
किताब : मेरा पहला जुनू इश्क़ आखरी
🌿 Written by Rishabh Bhatt 🌿
✒️ Poet in Hindi | English | Urdu
💼 Engineer by profession, Author by passion
Follow Author
Download
Amar Ujala Kavya Playlist