राम की पूजा, राम की सेवा,
मन चाहें न अब, दूजा कोई मेवा,
प्राणों से प्रिय, प्रभु का चिंतन,
हो चिंता का चाहें जितना ख़ेवा,
राम की पूजा, राम की सेवा,
मन चाहें न अब, दूजा कोई मेवा।
एक दिन जल में मृग ने,
अदभुद अपना बिम्ब एक पाया,
सरिता को कर नमन उसने,
बोला, है प्रभु की अद्भुद ये माया,
देखा होता यदि सोने के मृग ने उस,
यूं छवि अपनी, वंश उसका तर जाता,
मिलते मृग उसके जैसे हर युग में,
न सृष्टि से छवि उसका खो पाता,
लाज रखी तूने हे राघव,
लांछन न लगने दी हमपे देवा,
राम की पूजा, राम की सेवा,
मन चाहें न अब, दूजा कोई मेवा।किताब : देव वंदना
🌿 Written by Rishabh Bhatt 🌿
✒️ Poet in Hindi | English | Urdu
💼 Engineer by profession, Author by passion
Poet, Author & Engineer
Words are my way of turning silence into emotions.
Author of 9 published books in Hindi, English & Urdu – from love and heartbreak to history and hope.
My works include Mera Pahla Junu Ishq Aakhri, Unsaid Yet Felt & Sindhpati Dahir 712 AD.
💫 Writing is not just passion, it’s the rhythm of my soul.
📚 Read my stories, and maybe you’ll find a part of yourself in them.
✨ Soulfully divine! Every word feels blessed with Lord Ram’s grace. 🌿🙏
ReplyDelete❤️❤️❤️❤️
ReplyDelete