Rangoli Main Kaisi Banaun? 🌼 – Rishabh Bhatt | Divya Bhakti Sangrah : Shree Ram Special S2
personRishabh Bhatt
October 24, 2025
0
share
दिव्य भक्ति संग्रह : Shree Ram Special Season - 2
रंगोली मैं कैसी बनाऊं? 🌼
उनकी पसंद का घर ये सजाऊं,
हे फूलों रंगोली मैं कैसी बनाऊं?
जिनको हृदय राम जी का चाहे,
महक को तुम्हारे दिल उनका सराहे,
हैं राहें घनी, उनको बताना,
कांटों को पैरों से उनके हटाना,
छाया से उनकी कुटिया भी तर जाएगी,
चरण धूल माथे से जग ये लगाएगी,
पर्वों में महापर्व एक,
आगमन को उनके मनाऊं,
हे फूलों रंगोली मैं कैसी बनाऊं?
हमारे नयन को है चाहत तुम्हारी,
मेरे नाथ अवगुण न देखो हमारी,
इतनी कृपा चाहूं मैं तुमसे दयामय,
जब तक है जीवन भजता रहे तुमको हृदय,
तेरे सरोवर का अमृत है पानी,
आधारों से मुझको मधु ये लगानी,
तू नारद के मुख में समाया है जैसे,
रग–रग से मैं भी तुझको ही गाउं,
हे फूलों रंगोली मैं कैसी बनाऊं?उनकी पसंद का घर ये सजाऊं,
हे फूलों रंगोली मैं कैसी बनाऊं?किताब : देव वंदना
🌿 Written by Rishabh Bhatt 🌿
✒️ Poet in Hindi | English | Urdu
💼 Engineer by profession, Author by passion
Poet, Author & Engineer
Words are my way of turning silence into emotions.
Author of 9 published books in Hindi, English & Urdu – from love and heartbreak to history and hope.
My works include Mera Pahla Junu Ishq Aakhri, Unsaid Yet Felt & Sindhpati Dahir 712 AD.
💫 Writing is not just passion, it’s the rhythm of my soul.
📚 Read my stories, and maybe you’ll find a part of yourself in them.