सालों पहले एक शहजादा तारा आसमान से टूटकर जमीं पर आ गिरा। यहां उसकी मुलाक़ात शहजादी कोहिनूर से हुई। शहजादी कोहिनूर, जिसे कुदरत ने इस जहां में सबसे नायब और बेशकीमती बनाया था। लोगों से ये इश्क़ बर्दास्त नहीं हुआ इसलिए उन्होंने शहज़ादे तारे को वापस आसमान में भेज दिया और उसे शहजादी कोहिनूर से हमेशा के लिए अलग कर दिया। फिर सालों तक शहजादी के लिए लड़ाइयां चलती रहीं। हवाओं का रुख एक दिन बदला हुआ सा था जब सात समंदर पार से कुछ लोग आएं और शहजादी कोहिनूर को हमेशा के लिए यूरोप लेकर चले गए। वहां उसकी शादी एक अंग्रेज शहजादे से हुई। शहजादी ने इसे अपनी ज़िंदगी माना और आगे बढ़ गई।
दूसरी ओर, आसमान का वो शहजादा तारा शहजादी कोहिनूर के मुल्क वापस आया। यहां उसे सारे मसले मालूम हुएं। फिर भी वो आखरी बार शहजादी से मिलना चाहता था। एक दिन, वो दोनों जब मिलें तो शहजादी ने उसे समझाया कि वो अपने रिश्ते को दिल से स्वीकार चुकी है और आगे बढ़ गई है। उसने शहजादे तारे को भी समझाया कि अतीत को भूल उसे भी अब आगे बढ़ जाना चाहिए। शहजादा तारा भरी आंखों से सिर्फ शहजादी कोहिनूर को देखता रहा।
फिर उस शहजादे तारे का क्या हुआ ये बात मुझे मालूम नहीं। लेकिन इतना जरूर कह सकता हूं कि इस दर्द को हर उस इंसान ने करीब से महसूस किया है जिन्होंने अपनी मोहब्बत को किसी और की अमानत बनते देखा है। अक्सर हर इंसान की ज़िंदगी में कोई ऐसा शख़्स होता है जिससे हमारी उम्मीदें जुड़ी तो होती हैं लेकिन उसपे हमारा कोई हक नहीं रह जाता। ये किताब भी उनके लिए जिनकी मोहबत उनके नज़रों के तो सामने है लेकिन उसपे हमारा कोई हक नहीं। पेश है, ‘कसमें भी दूं तो क्या तुझे?’
किताब की जानकारी / Product Information (Paperback & Hardbound)
Rishabh Bhatt is an Indian poet, engineer, and fiction writer whose work explores unspoken emotions, timeless stories, and quiet reflections on love, faith, history, and the human experience. Writing in both Hindi and English, he is known for blending simplicity with emotional depth, believing that the most powerful stories are often the ones that live silently within us. His poetry has been featured on platforms such as Amar Ujala Kavya, and through his official literary blog, RishNova, he continues to share original poems, stories, and creative expressions with readers.
An Author, Poet & Engineer — wandering through worlds of logic, language, and longing. I turn emotions into stories and moments into art. Through books like “Mera Pehla Junoon Ishq Aakhri”, “Kasmein Bhi Du To Kya Tujhe”, “Unsaid Yet Felt”, “Incompleteness At Every Turn”and many more. I write of love, heartbreak, truth, and hope — where every line carries a soul. My works live on Pocket Novel, Amar Ujala Kavya, Amazon, Notion Press, Pothi.com and more. Founder of RishNova, I believe every untold story holds the power to heal, connect, and stay — forever.